{"_id":"5a2c286f4f1c1b95188b8d63","slug":"121512843375-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला फौजी की पत्नी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला फौजी की पत्नी का शव
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पटकन का पुरवा मजरे मूसापुर गांव में एक फौजी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में रस्सी के सहारे फंदे लटकता पाया गया। पुलिस प्रथमदृष्टया घटना को खुदकुशी मान रही है। उसकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
पटकन का पुरवा मजरे मोसापुर गांव निवासी सुनील मौर्य सेना में तैनात है। मौैजूदा समय में उसकी तैनाती सिलीगुड़ी में है। उसकी पत्नी सीमा मौर्या (34) यहां गांव में सास-ससुर के साथ रहती है। उसके दो बेटे राम व रहीम हैं। रात में भोजन करने के बाद सीमा कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवारीजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो सीमा का शव छत के कुंडे के सहारे रस्सी से लटक रहा था। जानकारी पर एसओ सुधीरचंद्र पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ का कहना है कि मृतका की नौ साल पहले शादी हुई थी। उसका पति सेना में है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट और परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।