फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   121.45 crore to be spent on transmission network, ETF gives green signal

ट्रांसमिशन नेटवर्क पर खर्च होंगे 1221.45 करोड़, ईटीएफ ने दी हरीझंडी

Wed, 14 Oct 2020 10:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
121.45 crore to be spent on transmission network, ETF gives green signal
बिजली - फोटो : amar ujala
अगले साल गर्मी में प्रदेश की बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को एनर्जी टास्क फोर्स (ईटीएफ) की बैठक में 1221.45 करोड़ रुपये की लागत से उपकेंद्रों व लाइनों के निर्माण के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। अब इसे अनुमोदन के लिए कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। ट्रांसमिशन नेटवर्क से संबंधित कार्यों के पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली की ओवरलोडिंग व लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन


ईटीएफ ने ट्रांसमिशन से जुड़े जिन कार्यों को मंजूरी दी है उनमें लखनऊ के मोहनलालगंज में 400, 220 व132 केवी जीआईएस उपकेंद्र व उससे संबंधित 400 केवी लाइनों के अलावा 765 केवी घाटमपुर-हापुड़ लाइन तथा रामपुर, बरेली, मुरादाबाद में इससे संबंधित अन्य निर्माण, 76.57 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 400 केवी अटौर-इंदिरापुरम लाइन व उपकेंद्रों के निर्माण के प्रस्ताव पर अपनी संस्तुति दे दी। ये सभी निर्माण कार्य भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार पीपीपी मोड पर दर आधारित प्रतिस्पर्धात्मक बिडिंग पद्धति पर कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा ईटीएफ ने लखनऊ के मोहनलालगंज, पडरौना (कुशीनगर), आनंदनगर (महाराजगंज) में 220 व 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र व उससे संबंधित लाइनों के निर्माण कार्य संबंधी प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी है। यह निर्माण कार्य ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट व कंस्ट्रक्शन) मोड पर कराए जाएंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त एस.राधा चौहान, अपर मुख्य सचिव नियोजन कु मार कमलेश, अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी. वेंकटेश, प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण सुधीर गर्ग, सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, सचिव ऊर्जा एम.देवराज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed