फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1203 people of tabligi jammat have been identified in Uttar Pradesh.

यूपी में 1203 तब्लीगी जमातियों की हुई पहचान, कोरोना जांच के लिए भेजे गए 897 सैंपल, 47 पॉजिटिव

Fri, 03 Apr 2020 09:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Apr 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
1203 people of tabligi jammat have been identified in Uttar Pradesh.
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में अब तक 1203 तब्लीगी जमातियों की पहचान की गई है। इनमें से 897 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है जिसमें 47 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये जानकारी प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी व प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस द्वारा अब तक 296 विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा 228 विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट जब्त कर इनके खिलाफ वीजा नियमों के उल्लंघन की कार्रवाई की जा रही है। इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ 16 जिलों में 32 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खुद जाकर क्वारंटीन सेंटरों की निगरानी करें। क्वारंटीन सेंटरों के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ कैंट के सदर स्थित अली जान मस्जिद से मिले 12 जमाती कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ये सभी सहारनपुर के हैं। इनसे राजधानी में बड़ी संख्या में संक्रमण फैलने की आशंका से संवेदनशीलता बढ़ गई है। बलरामपुर अस्पताल में भर्ती सभी 12 जमातियों की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सदर बाजार का कसाईबाड़ा इलाका सील कर दिया गया। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि टीम घूम-घूमकर माइक से लोगों को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दे रही है। कोई भी घर से बाहर नजर आया तो कड़ी कार्रवाई होगी।

पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र सतर्क

कोरोना पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में आए 150 से अधिक लोगों में भी संक्रमण की आशंका से पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र सतर्क हो गया है। सभी संदिग्धों की सूची बनाकर तलाश की जा रही है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि अली मस्जिद से मिले सभी 12 लोग सहारनपुर के हैं। ये चार मार्च को कैसरबाग की मरकज मस्जिद में आयोजित जलसे में शामिल होने आए थे। इन्हें बुधवार शाम कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने के साथ बलरामपुर अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया था। सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed