फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   120 new corona patients found in Uttar Pradesh.

यूपी: बीते 24 घंटे में सिर्फ 120 नए मरीज मिले, 30 अप्रैल के बाद सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट

Wed, 07 Jul 2021 07:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Jul 2021 07:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2,57,857 कोविड सैम्पल की जांच की गई जबकि सिर्फ 120 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 0.04% से कम रही। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 95 लाख 89 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं।

विज्ञापन
120 new corona patients found in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 120 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 191 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। 30 अप्रैल के बाद से एक्टिव केस में लगातार गिरावट हो रही है और वर्तमान में 1,947 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6% हो गई है। अब तक 16 लाख 82 हजार से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में कही और अफसरों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार कोशिशों से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। जनपद श्रावस्ती में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। अब तक कोरोना संक्रमित हुए सभी मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। इस उपलब्धि का श्रेय जनपद के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन सहित सभी जनपदवासियों को है। सभी को बधाई। संयम और जागरूकता का यह क्रम सतत बना रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनपद श्रावस्ती की यह उपलब्धि अन्य जनपदों के लिए प्रेरणास्पद है। अगले एक सप्ताह तक अगर जिले में संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिलता है, तो जनपद को पुरस्कृत किया जाएगा। जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए। टेस्ट में कोई कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2,57,857 कोविड सैम्पल की जांच की गई और पॉजिटिविटी दर 0.04% से कम रही। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 95 लाख 89 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है। कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए।

कोविड वैरिएंट की पहचान के लिए गहन अध्ययन-परीक्षण का कार्य तेजी के साथ जारी रखा जाए। यदि कहीं डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हो तो संबंधित संक्रमित की गहन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जाए। अन्य सभी जरूरी एहतियात भी बरते जाएं।

तीन जिलों में 100 से अधिक एक्टिव केस

प्रदेश में कोरोना वायरस का असर लगातार कम हो रहा है। बुधवार को प्रदेश में 120 नए केस मिले हैं जबकि 191 डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में सिर्फ तीन जिलों में 100 से अधिक एक्टिव केस हैं। 31 जिलों में 10 से कम एक्टिव केस हैं।
प्रदेश में कोरोना वायरस को मात देने के लिए जांच का दायरा बढाया गया। इससे 30 अप्रैल के बाद से प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है।

बीते 24 घंटे में  257857 सैंपल की जांच की गई। अब तक पांच करोड़ 95 लाख 89 हजार से अधिक सैंपल की जांच की जा चुकी है। रिकवरी की दर 98.6 प्रतिशत और पॉजिटिविटी दर 0.04 प्रतिशत है। बुधवार को मिले 120 नए मरीजों में लखनऊ में 14, गोरखपुर में 11, प्रयागराज में सात, मेरठ मे सात, वारासी में पांच, कानपुर नगर में छह, गौतमबुद्ध नगर में  पांच, मुजफ्फरनगर में नौ मरीज मिले हैं। इसी तरह 28 जिले में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है।

शाहजहांपुर में पांच की मौत
प्रदेश में अब तक कुल 22666 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें बुधवार को 11 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ें में शाहजहांपुर में पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा वाराणसी में एक, बुलंदशहर में एक, हरदोई में एक, ललितपुर में एक, उन्नाव में दो की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed