फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   120 crore will be transferred to students account in Uttar Pradesh.

UP: दो लाख छात्रों को इसी सप्ताह होगी केंद्र के हिस्से की शुल्क भरपाई, खाते में भेजे जाएंगे 120 करोड़ रुपये

Mon, 15 Aug 2022 02:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Aug 2022 02:11 PM IST
सार

पिछले वित्त वर्ष में प्रक्रियागत दिक्कतों के चलते अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति व शुल्क भरपाई का हिस्सा नहीं मिल पाया था। अब जल्द ही इस राशि का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
120 crore will be transferred to students account in Uttar Pradesh.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के दो लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क भरपाई का केंद्र सरकार का हिस्सा इसी सप्ताह मिल जाएगा। पिछले वित्त वर्ष में प्रक्रियागत दिक्कतों के चलते यह राशि नहीं मिल पाई थी। इन छात्रों को करीब 120 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान के लिए तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति के 2.5 लाख रुपये तक सालाना आमदनी वाले परिवारों को इस योजना का लाभ मिलता है। कुल राशि में 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र और 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार का होता है। लेकिन पिछले वित्त वर्ष के केंद्रांश का अब तक भुगतान नहीं हो पाया है। इसकी वजह पीएफएमएस  से दोबारा डाटा वेरिफिकेशन लेने में आई दिक्कतें बताई जाती हैं। इससे इस वर्ग के विद्यार्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने के आग्रह के साथ बताया कि भुगतान में आ रही दिक्कतों का समाधान कर लिया गया है। उम्मीद है कि 16-17 अगस्त से ही छात्रों के खातों में राशि पहुंचना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल यह दिक्कत न आए, इसके लिए यह तय किया गया है कि राज्य सरकार के 40 प्रतिशत वाले भुगतान बिल पर ही केंद्र सरकार भी भुगतान कर देगी। केंद्र सरकार के छात्रवृत्ति पोर्टल पर नए सिरे से डाटा की जांच नहीं कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed