{"_id":"5c48223cbdec22094a2c7440","slug":"120-city-buses-will-run-on-19-new-routes-from-one-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिटी बसों के नए रूट तय, पहली फरवरी से 19 नए रूटों पर चलेंगी 120 सिटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बसों के नए रूट तय, पहली फरवरी से 19 नए रूटों पर चलेंगी 120 सिटी बसें
Wed, 23 Jan 2019 01:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
सिटी बसों के नए रूट तय हो गए हैं। पहली फरवरी से गोमतीनगर व दुबग्गा डिपो की बसें इन रूटों पर दौड़ेंगी। कुल 19 रूटों पर 120 बसों का संचालन होगा। नए डीपीआर में बसों की संख्या को सीमित रखा गया है।
विज्ञापन
दरअसल, गोमतीनगर व दुबग्गा डिपो से कई रूटों की बसों का संचालन बंद कर दिया गया है, जिसकी जगह नए रूटों पर बस चलाने के लिए डीपीाअर तैयार की गई है। सिटी बस ट्रांसपोर्ट प्रबंध निदेशक आरिफ सकलैन ने बताया कि गोमतीनगर बस डिपो से बाराबंकी मार्ग, देवा, मोहनलालगंज व हैदरगढ़ रूट पर चलने वाली और दुबग्गा डिपा से मोहनलालगंज, पारा, चंद्रावल, माती, बीकेटी, बहरुं, माल, देवां शरीफ व बाराबंकी रूट पर चलने वाली सिटी बसों को बंद किया गया है।
विज्ञापन
जो नए रूट तय किए गए हैं, उन पर पहली फरवरी से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए दोनों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतना ही नहीं, जिन रूटों को बद किया गया है, उन पर परिवहन निगम की बसों का चलाया जाएगा। गोमतीनगर डिपो से दस रूटों पर कुल 48 बसें और दुबग्गा नौ रूट पर कुल 72 बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां देखें, किस रूट पर चलेंगी कितनी बसें
डेमो
- फोटो : डेमो
यहां पढ़ें, रूट और उन पर चलने वाली बसों की संख्या