फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 students injured in an accident in alalpur in Ambedkarnagar.

Ambedkarnagar: अनियंत्रित होकर पलटा बच्चों को लेकर जा रहा स्कूल वाहन, 12 छात्र-छात्राएं घायल

Tue, 10 Dec 2024 08:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Dec 2024 08:08 PM IST
सार

हादसे में घायल हुए बच्चों में से तीन को अस्पताल भेजना पड़ा। वहीं, ग्रामीणों ने चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
12 students injured in an accident in alalpur in Ambedkarnagar.
हादसे में पलटी स्कूल बस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बच्चों को लेकर जा रहा श्रीकृष्णा चिल्ड्रेन सेंट्रल एकेडमी का स्कूल वाहन मंगलवार सुबह सरावां गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें 12 बच्चों को चोटें आईं। तीन बच्चों को पीएचसी रामनगर ले जाना पड़ा। एसडीएम व सीओ ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना। ग्रामीणों ने चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रामनगर बाजार स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी का स्कूल वाहन मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब सरावां गांव के मजरे बटेलीपुर के मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। अंदर बैठे बच्चों सहम गए और रोने लगे। आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। बच्चों को कुछ ग्रामीणों ने बाहर निकाला, तो वहीं कुछ लोगों ने चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


चालक के नशे में धुत होने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वहां पहुंची आलापुर पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय अभिभावक भी इसी बीच वहां पहुंच गए। मामूली रूप से चोटिल नौ बच्चों को अभिभावक अपने साथ लेकर चले गए, जबकि तीन बच्चों यूकेजी के आर्यांश, कक्षा एक की छात्रा कृतिका व कक्षा सात के छात्र अश्विनी को रामनगर पीएचसी ले जाना पड़ा। हादसे की खबर मिलते ही एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ रामबहादुर सिंह भी पीएचसी पहुंच गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद इन तीनों बच्चों को भी उनके अभिभावक अपने साथ लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि चालक को हिरासत में नहीं लिया गया है। नशे में होने की जानकारी नहीं हुई है। चालक ने यह जरूर बताया कि अचानक आए एक बाइक सवार को बचाने में यह हादसा हो गया। उधर स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि नशे में होने के कारण चालक अनियंत्रित हो गया।

खामी मिली तो होगी कार्रवाई
एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वाहन के फिटनेस की जांच कराई जा रही है। चालक के लाइसेंस आदि की जांच शुरू कराई गई है। अन्य खामियों के साथ यदि वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे होने की पुष्टि हुई तो कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ छवि वाले चालकों से ही स्कूली वाहनों को चलवाने का निर्देश है। जल्द ही जनपद के सभी स्कूलों में अभियान चलाकर वाहनों के फिटनेस समेत अन्य मानकों की नये सिरे से जांच की जाएगी।

बच्चों की संख्या को लेकर विरोधाभास
स्कूल वाहन में बच्चों की संख्या को लेकर विरोधाभास सामने आया। स्थानीय लोगों को कहना था कि वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे। हालांकि विद्यालय प्रधानाचार्य राधेश्याम गुप्त ने बताया कि स्कूल वाहन में सात-आठ बच्चे बैठे थे। सभी सुरक्षित हैं। पुआल की चपेट में आने से वाहन पलटा था। चालक द्वारा नशे में वाहन चलाने की बात गलत है। एसडीएम सुभाष सिंह ने कहा कि कुल तीन बच्चों को सरकारी अस्पताल भेजना पड़ा। छह बच्चों का स्थानीय स्तर पर ही लोगों ने उपचार कराया। वहीं, स्थानीय लोगों को कहना था कि बस में 20 से अधिक बच्चे सवार थे।


बदहवास होकर पहुंचे अभिभावक
वाहन पलटने की जानकारी होते ही अभिभावक मौके पर बदहवास होकर पहुंचने लगे। कोई बाइक से पहुंचा तो कोई साइकिल से ही चल पड़ा। एक छात्र को लेने उसके चाचा पंकज बाइक से पहुंचे। भतीजे को सुरक्षित देखते ही उसे सीने से लगा लिया। एक छात्रा की मां रेखा भी पहुंचकर भावुक दिखीं। उधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों का भी मानवीय चेहरा सामने आया। कई स्थानीय लोगों ने नन्हे मुन्हे बच्चों को परिवार जैसा सहारा दिया। उन्हें बिस्तर व कंबल सौंपने के साथ ही लोग दुलराते भी दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed