फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 officers_ posting_rto_arto

12 अफसरों को मिली तैनाती

Fri, 22 Nov 2013 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 22 Nov 2013 08:47 AM IST
विज्ञापन
12 officers_ posting_rto_arto

अक्तूबर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) से संभागीय परिवहन

विज्ञापन
अधिकारी (आरटीओ) बने 12 अफसरों को सरकार ने तैनाती दे दी है।

प्रदेश सरकार ने नियमावली में बदलाव कर इनका प्रमोशन किया था। तैनाती की राह देख रहे इन अधिकारियों के नवीन तैनाती आदेश जारी कर दिए गए।


राजीव श्रीवास्तव को लखनऊ में आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। सुनीता सिंह को भी लखनऊ मुख्यालय पर आरटीओ की जिम्मेदारी मिली है। ओम प्रकाश सिंह आगरा के आरटीओ बने हैं।

अशोक कुमार को आरटीओ (प्रवर्तन) मेरठ, मुखलाल चौरसिया को आरटीओ (प्रवर्तन) इलाहाबाद, सुनीता देवी वर्मा को आरटीओ (प्रवर्तन) कानपुर, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को आरटीओ (प्रवर्तन) गोरखपुर बनाया गया है।

वहीं मुशीरूल्लाह अंसारी को आरटीओ गोरखपुर, राजेन्द्र कुमार विश्वकर्मा को आरटीओ (प्रवर्तन) वाराणसी, पुष्पसेन सत्यार्थी को आरटीओ (प्रवर्तन) बरेली व सुरेंद्र कुमार को आरटीओ (प्रवर्तन) मुरादाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


प्रमुख सचिव परिवहन बीएस भुल्लर की ओर से जारी आदेश में ममता तिवारी शर्मा को उप निदेशक, राजस्व एवं विशिष्ट अभिसूचना (परिवहन) उत्तर प्रदेश सचिवालय में तैनाती मिली है।

इनके अलावा एआरटीओ आगरा में तैनात राजेश कुमार केशरवानी को एआरटीओ प्रशासन मैनपुरी के पद पर तैनात किया गया है। इन्हें अग्रिम आदेशों तक एआरटीओ प्रवर्तन की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दे दी गई है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed