फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 Flights cancelled and 15 gets late

लखनऊ से अहमदाबाद, बंगलूरू, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद रूट की 12 उड़ानें निरस्त

Fri, 12 Feb 2021 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
12 Flights cancelled and 15 gets late
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोहरे व दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रैफिक लोड के चलते विमानों की लेटलतीफी व कैंसिलेशन से बृहस्पतिवार को यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लखनऊ से अहमदाबाद, बंगलूरू, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद रूट की करीब 12 उड़ानें निरस्त रहीं, जबकि 15 से अधिक विमान चार घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंचे। शुक्रवार को तीन फ्लाइटें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-812 सवा घंटे की देरी से उड़ान भर सकी। वहीं, इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई-5004 बीस मिनट, इंडिगो की ही 6ई-306 पौन घंटे, इंडिगो की एक अन्य उड़ान 6ई-769 पौने दो घंटे लेट रही। वहीं दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की एआई-811 डेढ़ घंटे देरी से अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी। इसी क्रम में लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की 6ई-5342 एक घंटे 43 मिनट लेट रही।
विज्ञापन


जबकि इंडिगो की ही 6ई-5012 आधे घंटे और मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-5011 एक घंटे देरी से पहुंची। जबकि लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की 6ई-6232 एक घंटे 20 मिनट तथा चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली 6ई-2409 पौन घंटे देरी की शिकार हुई। लखनऊ से बंगलूरू जाने वाली इंडिगो की 6ई-6389 दो घंटे 26 मिनट तथा बंगलुरु से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-451 चार घंटे की देरी से अमौसी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज निरस्त रहेंगी ये फ्लाइटें
बंगलूरू से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट जी8-805, मुंबई से लखनऊ आने वाली गोएयर की जी8-307, लखनऊ से मुंबई जाने वाली गोएयर की जी8-397।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed