फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 chief ministers will visit Ayodhya on 15 december.

तैयारी शुरू: अयोध्या में 12 मुख्यमंत्रियों की अगवानी करेंगे योगी, राम नगरी पहुंचे मुख्य सचिव आरके तिवारी

Tue, 14 Dec 2021 01:46 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Dec 2021 01:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में अलग-अलग राज्यों के 12 मुख्यमंत्रियों का स्वागत करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन
12 chief ministers will visit Ayodhya on 15 december.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

भगवान शिव की नगरी काशी में कॉरीडोर उद्घाटन के कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा शासित राज्यों के सीएम राम की नगरी अयोध्या भी आ रहे हैं। अयोध्या में मुख्यमंत्रियों के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है, इनकी अगवानी स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव आर के तिवारी अयोध्या पहुंच चुके हैं। अयोध्या में उन्होंने हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार को काशी में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करेंगे। इसके अगले दिन ये सभी मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। एक साथ आ रहे 12 मुख्यमंत्रियों को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। पीएम मोदी ने सोमवार को काशी में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


उस अवसर पर मौजूद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों का अगला पड़ाव अब अयोध्या है। काशी-अयोध्या यात्रा के जरिए सरकार धर्म के प्रति निष्ठा व आस्था दर्शाने के साथ-साथ विकास की प्रतिबद्धता भी दिखा रही है। इसी के चलते अयोध्या आ रहे करीब 12 राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों के अयोध्या में भव्य स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अगवानी के लिए अयोध्या में मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि ये सभी सीएम काशी में शिव की आराधना के बाद 15 दिसंबर को रामलला की शरण में अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे। उपमुख्यमंत्रियों के भी अपने परिवार के साथ अयोध्या आने की संभावना है। यहां पंचशील होटल में सभी के लिए लंच का इंतजाम भी है। प्रशासन के पास अभी कोई अधिकृत कार्यक्रम नहीं पहुंचा है।

सरयू आरती भी कर सकते हैं मुख्यमंत्रीगण

सूत्र बताते हैं कि यदि मुख्यमंत्रीगण मंगलवार दोपहर बाद खाली हो जाते हैं तो आम पर्यटकों की तरह बस के जरिए भी अयोध्या आ सकते हैं। उनके रुकने के लिए पंचशील होटल में व्यवस्था की जा रही है। वहां से सुबह वे दर्शन-पूजन के बाद अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

अधिकारी बताते हैं कि सुरक्षा कारणों से सड़क मार्ग के जरिए यात्रा करना बेहतर नहीं रहेगा। ऐसे में ज्यादा संभावना है कि सभी मुख्यमंत्री 15 दिसंबर की दोपहर तक ही अयोध्या पहुंचेंगे। ये सभी सीएम व डिप्टी सीएम रामलला के प्रति आस्था अर्पित करने के साथ-साथ, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। साथ ही सरयू आरती का भी कार्यक्रम बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed