फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   12 Battery theft from itms

Lucknow News: चोरों के निशाने पर आईटीएमएस, चार दिन में 12 बैटरी चोरी

Sun, 26 Mar 2023 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Mar 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
12 Battery theft from itms
सीसीटीवी और पुलिसकर्मियों से लैस हजरतगंज, बापू भवन व बर्लिंग्टन चौराहे पर आईटीएमएस की तरफ से पैनल बॉक्स में लगाई गई 12 बैटरी चार दिनों में चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बैटरी चोरी का एक मुकदमा कैसरबाग पुलिस ने दर्ज किया, लेकिन अन्य मामलों में टालमटोल की जा रही है। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपी चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, 12 मार्च की सुबह करीब साढे पांच बजे बापू भवन चौराहे से चोर ओडीसी का पैनल तोड़कर बैटरी उड़ा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके दूसरे दिन बर्लिंग्टन चौराहे पर वारदात अंजाम दी। इसी दिन मामले की शिकायत पुलिस से की गई। कैसरबाग पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन फुटेज होने के बावजूद चोरों को नहीं पकड़ सकी।
हालत यह है कि पहली दो चोरी के ठीक एक दिन बाद चोरों ने सचिवालय पुलिस चौकी के ठीक पीछे लगे ओडीसी से बैटरी चोरी की वारदात अंजाम दी। इसकी जानकारी आईटीएमएस की तरफ से लगातार दी जा रही है, लेकिन पुलिस टालमटोल करने में लगी है।

पुलिस गश्त पर लगा सवालिया निशान
तीनों चौराहे सुरक्षा व्यवस्था से लैस हैं। 24 घंटे निगरानी का दावा किया जाता है। ऐसे में पुलिस गश्त पर सवालियां निशान लग रहा है। सूत्रों के मुताबिक, चोरी की वारदात रात दो बजे से सुबह पांच बजे के बीच अंजाम दी जा रही हैं। फुटेज होने के बावजूद मध्य जोन की पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है।


बैकअप का काम करती है बैटरी
बिजली जाने के बाद कैमरे के लिए बैटरी बैकअप का काम करती हैं। बिजली जाने पर जब बैकअप नहीं मिला तो जांच करवाई गई। इसमें चोरी का पता चला। मिली जानकारी के मुताबिक, एक बैटरी की कीमत लगभग 15 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed