फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11th Convocation Ceremony of Babasaheb Bhimrao Ambedkar University

Lucknow News: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह

Sun, 30 Aug 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
11th Convocation Ceremony of Babasaheb Bhimrao Ambedkar University
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह
लखनऊ। शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि सोचने की क्षमता, मानवीय संवेदना और ज्ञान को कौशल में बदलने की ताकत देने का जरिया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के 11वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा का यही मर्म समझाया। उन्होंने कहा कि वास्तविक शिक्षा वही है, जो मस्तिष्क, हृदय और हाथ... तीनों का विकास करे।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने कहा कि मस्तिष्क से तार्किक और विवेकपूर्ण क्षमता का विकास हो, हृदय में मानवीय संवेदनाएं हों और हाथों के माध्यम से व्यक्ति अपने ज्ञान को व्यावहारिक कौशल में परिवर्तित कर सके, यही शिक्षा का असली उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बीबीएयू का नाम महान विचारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़ा है, इसलिए यहां से निकलने वाले विद्यार्थियों से अपेक्षाएं भी अधिक हैं। उन्होंने उपलब्धियों की तुलना शून्य से करते हुए कहा कि चरित्र और संस्कार उस अंक के समान हैं, जिसके आगे शून्य जुड़ने पर उसका मूल्य कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए ज्ञान के साथ चरित्र, संस्कार और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता भी जरूरी है।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि विश्वविद्यालय से ऐसे युवा निकलें, जो खुद में सक्षम हों और केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि संभावनाओं की दुनिया में डिग्री केवल एक एंट्री पॉइंट है। यह बताती है कि हमारी यात्रा कहां से शुरू हुई है, यह नहीं कि उसका अंत कहां होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने विश्वविद्यालय की प्रगति की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2023, 2024, 2025 और 2026 के 22 विद्यार्थियों को मंच से उपाधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के साथ-साथ हमें अंकों की दौड़ से स्वयं को अलग करना होगा। विश्वविद्यालय से अर्जित ज्ञान का उद्देश्य समाज के हित में होना चाहिए।

डिजिटल और स्टार्टअप शिक्षा को बढ़ावा

कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि बीबीएयू ने नैक में ए प्लस-प्लस ग्रेड और एनआईआरएफ की विश्वविद्यालय श्रेणी में 37वां स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का पुनर्गठन किया गया है। साथ ही डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

50 करोड़ से संवरेगा अमेठी कैंपस

कुलपति ने बताया कि लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से अमेठी कैंपस में सुविधाओं के विकास एवं विस्तार का कार्य किया जा रहा है। वहां के विद्यार्थियों को भी मेन कैंपस की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी।

वर्ष 2023 के मेधावी

शैक्षणिक वर्ष 2023 में बृजेश गुप्ता (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), प्रियांशु (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), सोनम वर्मा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), जागृति सिंह (एमएससी लाइफ साइंसेज) एवं रचार्ला ओजस्विथा राव (एमएससी एग्रीकल्चर) को स्वर्ण पदक पहनाकर एवं उपाधि देकर सम्मानित किया गया।

वर्ष 2024 के मेधावी
शैक्षणिक वर्ष 2024 में हर्षिता पाठक (कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग), अवंतिका कुमारी (बीएससी ऑनर्स, जियोलॉजी), प्राची गुप्ता (एमएससी, मैथमेटिक्स) और केएम प्रतिभा वर्मा (एमएससी, लाइफ साइंसेज) को सम्मान मिला।

वर्ष 2025 के मेधावी

शैक्षणिक वर्ष 2025 में स्तुति कुमारी (बीएससी, फूड साइंस व टेक्नोलॉजी), अभिषेक कुमार (बीटेक, कंप्यूटर इंजीनियरिंग), नंदिनी शर्मा (एमएससी, मैथमेटिक्स) और आस्था प्रियदर्शिनी (इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी, बेसिक साइंसेज) को सम्मान मिला।

वर्ष 2026 के मेधावी
शैक्षणिक वर्ष 2026 के शुभम यादव (बीटेक, कंप्यूटर इंजीनियरिंग), आनंद कुमार (बीटेक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग), गोनुगुंटला गोपी कृष्णा (एमएससी, हॉर्टिकल्चर, वेजिटेबल साइंस) और जिज्ञासा (एमएससी, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी) को स्वर्ण पदक एवं उपाधि के साथ सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. देवेश कुमार को डीएससी की उपाधि मिली।

इन्हें मिला आरडी सोनकर पुरस्कार
दीक्षांत समारोह में आरडी सोनकर पुरस्कार के अंतर्गत भी अलग-अलग वर्षों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आरडी सोनकर विश्वविद्यालय के शुरुआती प्रशासकों में से एक रहे हैं। शैक्षणिक वर्ष 2023 के ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह (एमए समाजशास्त्र), वर्ष 2024 की शिवांगी (एमए इतिहास), वर्ष 2025 की सोनी निर्मल (एमए इतिहास) और शैक्षणिक वर्ष 2026 की प्रभा चंद्र (एमए इतिहास) को सम्मान मिला।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed