फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.19 crore cheated in the name of business and stock investment

Lucknow News: कारोबार और स्टॉक में निवेश के नाम पर 1.19 करोड़ ठगे

Thu, 12 Sep 2024 05:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Sep 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
1.19 crore cheated in the name of business and stock investment
- पीड़ितों ने अलीगंज व साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। जालसाजों ने कारोबार व स्टॉक में निवेश और पेंशन अपडेट करने के नाम पर पांच लोगों से 1.19 करोड़ ठग लिए। पीड़ितों ने अलीगंज और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।

गाजीपुर के रविंद्र पल्ली में रहने वाली नायला खान के मुताबिक, परिचित रचित पांडेय ने निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 44 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। पीड़िता ने जब रकम मांगी तो आरोपी ने धमकी दी।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने बाजारखाला के राजेंद्र नगर निवासी कविता खंडेलवाल से आईपीओ खरीदने के नाम पर 39.91 लाख और गोमतीनगर विस्तार निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी अखिलेश कुमार मौर्या से 22.35 लाख हड़प लिए। कैंट के रहने वाले रिटायर्ड फायरमैन विनोद कुमार की पेंशन अपडेट कराने का झांसा देकर जालसाज ने उनके खाते से दो बार में दस लाख रुपये निकाल लिए। इसके अलावा अलीगंज सेक्टर के निवासी कारोबारी अमिताभ सिन्हा से सामान की सप्लाई के नाम पर 1.83 लाख की ठगी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed