फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   118 IAS officers will get promotion in Uttar Pradesh.

UP News : प्रमोशन के लिए 118 आईएएस अफसरों के नामों पर होगा विचार, छह बनेंगे प्रमुख सचिव और नौ सचिव

Thu, 17 Nov 2022 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Nov 2022 03:01 PM IST
सार

यूपी के 118 आईएएस अफसरों का प्रमोशन होगा। इसके लिए 2019 बैच के 16 अफसरों पर विचार किया जाएगा। वहीं एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड के लिए 2014 बैच के 50 आईएएस अधिकारियों का रिकॉर्ड देखा जाएगा।

विज्ञापन
118 IAS officers will get promotion in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उच्च वेतनमान में पदोन्नति के लिए 118 आईएएस अफसरों के नामों पर विचार होगा। छह अधिकारियों को प्रमुख सचिव और नौ को सचिव के पद पर प्रमोशन मिलना तय माना जा रहा है। इसके लिए शीघ्र ही नियुक्ति विभाग प्रक्रिया शुरू करेगा।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारियों को चार साल की संतोषजनक सेवा पर सीनियर टाइम स्केल (ग्रेड पे 6600 रुपये) दिया जाता है। इसके लिए वर्ष 2019 बैच के 16 आईएएस अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। इसी तरह से नौ साल की संतोषजनक सेवा पर दिए जाने वाले जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (ग्रेड पे 7600 रुपये) के लिए 2014 बैच के 50 आईएएस अधिकारियों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डेंगू का प्रकोप: यूपी सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर मांगा 55 हजार लीटर मिट्टी का तेल, छिड़काव के लिए है जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महिलाओं को दी जाने वाली आयरन की गोलियां नहर में पड़ी मिलीं, सरकारी अस्पतालों की हैं दवाएं


13 साल की सेवा पर विशेष सचिव (सलेक्शन ग्रेड, 7600 रुपये) के लिए वर्ष 2010 बैच के 37 अधिकारी प्रमोशन सूची में शामिल होंगे। वहीं, सचिव स्तर के सुपर टाइम स्केल के लिए वर्ष 2007 बैच के नौ अधिकारी और सुपर टाइम स्केल से ऊपर के प्रमुख सचिव स्तर के लिए वर्ष 1998 बैच के छह अधिकारियों के नामों पर विचार होगा। प्रमोशन की शर्तों को पूरा करने वाले अधिकारियों के लिए हर साल की तरह ही इस बार भी एक जनवरी से उच्च वेतनमान मिलने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed