{"_id":"6375e298cb42dc600b1cb9c5","slug":"up-government-ask-for-kerosene-oil-from-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का प्रकोप: पांच जिलों में अंत्योदय कार्डधारकों को बंटेगा केरोसिन, इन जिलों में बचा है कुल ढाई लाख लीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का प्रकोप: पांच जिलों में अंत्योदय कार्डधारकों को बंटेगा केरोसिन, इन जिलों में बचा है कुल ढाई लाख लीटर
Fri, 18 Nov 2022 12:58 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 18 Nov 2022 12:58 AM IST
सार
अपर आयुक्त खाद्य रसद अनिल दुबे ने बताया कि इन पांच जिलों में उस वक्त का ढाई लाख लीटर केरोसिन बचा हुआ है। इसलिए अब इसे बांटने का निर्णय लिया गया है। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड तीन लीटर केरोसिन दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
खाद्य एवं रसद विभाग पांच जिलों मेरठ, कानपुर नगर, चित्रकूट, हरदोई और उन्नाव में अंत्योदय कार्डधारकों को केरोसिन का वितरण करेगा। इन जिलों में पुराने वितरण का कुल ढाई लाख लीटर केरोसिन बचा है। इनमें से 55 हजार लीटर डेंगू की रोकथाम के लिए रिजर्व रखा जाएगा।
विज्ञापन
वर्ष 2021 के बाद राशन की दुकानों पर केरोसिन का वितरण नहीं हो रहा है।
अपर आयुक्त खाद्य रसद अनिल दुबे ने बताया कि इन पांच जिलों में उस वक्त का ढाई लाख लीटर केरोसिन बचा हुआ है। इसलिए अब इसे बांटने का निर्णय लिया गया है। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड तीन लीटर केरोसिन दिया जाएगा। इनके लिए रेट भी वही रहेगा, जो वर्ष 2021 में था। पर अलग-अलग जिलों में अलग-अलग दर से केरोसिन का वितरण होगा। क्योंकि इसमें डिपो से राशन की दुकान तक का किराया जोड़कर जिलाधिकारी रेट तय करते हैं। मेरठ जिले में सर्वाधिक दो लाख चार हजार लीटर केरोसिन बचा है।
विज्ञापन
इसमें से 55 हजार लीटर मलेरिया विभाग को व्यावसायिक दर पर दिया जाएगा। शेष केरोसिन अंत्योदय कार्डधारकों को बांटा जाएगा। इसके अतिरिक्त कानपुर नगर, चित्रकूट, हरदोई और उन्नाव में भी बचे हुए केरोसिन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन