फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11568 beneficiaries will get homes under PradhanMantri Avas Yojna.

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले 11,568 लाभार्थियों को मिलेंगे पक्के मकान, प्रस्ताव को हरी झंडी

Wed, 16 Dec 2020 11:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Dec 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
11568 beneficiaries will get homes under PradhanMantri   Avas Yojna.
प्रधानमंत्री आवास योजना

शहरी क्षेत्रों में रहने वाले 11,568 लाभार्थियों को पक्के मकान दिए जाएंगे। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई)-शहरी की राज्य स्तरीय स्वीकृति व निगरानी समिति की बैठक में सूडा के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। अब प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 24 जिलों के 169 शहरी निकायों के हाउसिंग फॉर ऑल प्लान ऑफ ऐक्शन का अनुमोदन किया गया। इसके तहत 2,81,447 आवास बनाए जाएंगे। पीएमएवाई-शहरी के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) घटक के तहत केंद्र सरकार द्वारा 753 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
विज्ञापन


इनमें 1,90,282.20 लाख रुपये की दूसरी किस्त देने के लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी मॉनीटरिंग की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई को भी बैठक में मंजूरी दे दी गई।

5,35,831 आवासों का निर्माण पूरा: लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास की 4,118 परियोजनाओं में 14,70,874 आवास बनाने को मंजूरी मिली थी। इनमें से 5,35,831 आवास बने जबकि 9,16,961 निर्माणाधीन हैं। 13491.76 करोड़ रुपये मिले थे, जिनमें से 13,485.70 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed