फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शाम गहराते ही बढ़ने लगता ठंड का प्रकोप

शाम गहराते ही बढ़ने लगता ठंड का प्रकोप

Wed, 19 Dec 2018 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
शाम गहराते ही बढ़ने लगता ठंड का प्रकोप
शाम गहराते ही बढ़ने लगता ठंड का प्रकोप
विज्ञापन



सीतापुर। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के असर से मैदानी इलाकों में सिहरन बढ़ती जा रही है। दिन में चटख धूप कुछ राहत प्रदान करती है। लेकिन सांझ ढ़लते ही सर्द हवाएं लोगों की कंपकंपी छुड़ाने लगती हैं। सुबह और शाम सर्दी के सितम से राहत के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।


मंगलवार को दिन का न्यूनतम पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह हल्की कोहरे की चादर व सर्द हवाओं के बीच हुई। सुबह ठंड के प्रकोप से लोगों को सिहरन का अहसास हुआ। दिन चढ़ने के साथ तेज धूप ने ठंड से कुछ राहत पहुंचाई। मगर सूरज ढ़लते ही सर्दी का सितम बढ़ गया। सर्द हवाएं लोगों को सिहराने लगीं।
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञ पहाड़ों पर बर्फबारी से सर्दी के तेवर तीखे होने की बात कह रहे हैं। रात में गलन बढ़ने से इंसान ही नही पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। बिसवां सीएचसी की छत पर ठंड के प्रकोप के कारण बंदरों का एक झुंड आपस में लिपटा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले चौबीस घंटों में पारे में गिरावट होने के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed