{"_id":"5b2fe07c4f1c1b614d8b8092","slug":"11529864316-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी का बेलदार संदिग्ध हालात में स्टोर में मृत मिला
सुल्तानपुर। पीडब्ल्यूडी का एक बेलदार रविवार सुबह विभाग के स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। परिवारीजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
जयसिंहपुर क्षेत्र के करौंदी (मलवा) निवासी रामसूरत पाल (56) प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग में बेलदार (चौकीदार) के पद पर तैनात था। राम सूरत पाल की ड्यूटी लखनऊ-बलिया राजमार्ग के किनारे स्थित मोतिगरपुर स्टोर (सीएचसी मोतिगरपुर के सामने) पर थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह ड्यूटी पर गया था। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रामसूरत का शव स्टोर रूम में चारपाई पर पाया गया। सूचना पर परिवारीजन स्टोर रूम पहुंचे।
परिवारीजनों के मुताबिक रामसूरत के गले के दोनों तरफ चोट जैसे निशान पाए गए हैं। निशान की वजह से परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि परिवारीजनों ने बताया कि रामसूरत पाल टीबी व दमा का मरीज भी था जिसका वर्तमान में इलाज लखनऊ में चल रहा था। थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।