फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ...देखो मेरे बाबा का शृंगार निराला है

...देखो मेरे बाबा का शृंगार निराला है

Thu, 29 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
...देखो मेरे बाबा का शृंगार निराला है
गोंडा। धानेपुर बाजार स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पर बीते दिन बालाजी के जन्मोत्सव पर रात्रि जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुंबई से आई प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां व गुरमीत सिंह शान ने अपने भजनों से पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। पूरी रात श्रद्धालु बालाजी सरकार के भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

बालाजी सेवा समिति धानेपुर की ओर से बालाजी जन्मोत्सव पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें साईं जागरण म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से शानदार झांकी पेश की गई। मुंबई की प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां व गुरमीत सिंह शान इलाहाबादी के भक्ति गीतों पर लोग जमकर झूमे। इशरत जहां ने ऐसी लागी लगन बाबा मैं हो गई मगन तेरे दरबार में व देखो मेरे बाबा का शृंगार निराला है, दरबार हजारों हैं ऐसा दरबार निराला है, जैसे भक्तिगीतों के माध्यम से लोगों को भक्ति के रंग में रंग दिया। गुरमीत सिंह शान के गीत रघुपति राघव राजा राम व वैभव सक्सेना ने सुन ले मेरे सजन, बालाजी का करम, झुक के देखा चरण तो मजा आ गया... गीत पर बाबा के भक्तों ने खूब तालियां बजाईं। सांई जागरण की तरफ से गणेश, शिव पार्वती, राधाकृष्ण व शेरा वाली माता की आकर्षक झांकी के साथ ही नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर हनुमानगढ़ी के पुजारी पुत्तीलाल सोनी, बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कसौधन, उपाध्यक्ष हरिशंकर कौशल, कोषाध्यक्ष मंगल मोदनवाल एवं मंगल सोनी, विजय मिस्त्री, राकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बालाजी को लगाया छप्पन भोग
श्री बालाजी सेवा समिति की तरफ से रामलीला मैदान में आयोजित बालाजी सरकार के रात्रि जागरण के बाद बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। जागरण में आए श्रद्धालुओं ने छप्पन्न भोग का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed