{"_id":"5a033fd34f1c1b6d548bba6c","slug":"11510162387-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से लूटी नकदी व चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से लूटी नकदी व चेन
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। दवा लेकर मोटरसाइकिल से मंगलवार को घर लौट रहे दंपती से बाइक सवार बदमाशों ने देवचनपुर गांव के पास पांच हजार रुपये व सोने की चेन छीन ली। इसके बाद बदमाश दोनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
घटना राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवचनपुर गांव के पास हुई। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के कोटिया अशरफपुर गांव निवासी शिवकुमार प्रजापति पुत्र संतराम मंगलवार को अपराह्न अपनी पत्नी बबिता को इलाज कराने के लिए आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया लेकर गया हुआ था। वहां दवा लेकर देर शाम वे दोनों घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वे राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवचनपुर गांव के निकट पहुंचे, तभी उन्हें ओवरटेक करते हुए बाइक सवार दो बदमाश आगे निकले और कुछ दूर जाकर उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि शिवकुमार कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने उस पर असलहा तान दिया, जबकि दूसरे ने महिला के गले से सोने की चेन व उसके पर्स में रखे पांच हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इस संबंध में एसओ केके यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।