फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1133 new corona patient found in lucknow

लखनऊ में लगातार दूसरे दिन 1100 के पार कोरोना का ग्राफ, 5 की मौत

Tue, 06 Apr 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
1133 new corona patient found in lucknow
राजधानी में लगातार दूसरे दिन 1100 से ज्यादा मामले मिले। सोमवार को 1133 नए मरीज मिले जबकि रविवार को 1129 केस सामने आए थे। इस साल एक दिन में नए मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन

इनमें बलरामपुर अस्पताल के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। साथ ही संक्रमण ने पांच लोगों की जान भी ले ली। वहीं, सर्विलांस एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 21408 लोगों के नमूने लिए।
विज्ञापन

लखनऊ में इस समय हर दिन पहले के मुकाबले ज्यादा केस मिल रहे हैं। इसके चलते कई बार अस्पताल के आवंटन में भी देरी हो रही है। इसकी वजह से भी मौतों का ग्राफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दो दिन में एक मौत हो रही थी तो अब रोजाना पांच से ज्यादा मौतें हो रही हैं। वहीं, तीन दिनों से एक हजार सक्रिय केस रोज बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को एक्टिव मामले 4587 थे।
शनिवार को 5408 और रविवार को 6283 हो गए। सोमवार को यह आंकड़ा 7143 पहुंच गया। इसके अलावा 268 संक्रमितों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया।
साथ ही 198 रोगियों को हॉस्पिटल आवंटन किया गया। सक्रिय होम आइसोलेशन रोगियों की संख्या 4168 दर्ज की गई।
हेलो डॉक्टर सेवा
0522-3515700 कोविड संबंधित स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कोविड कमांड कंट्रोल रूम लखनऊ- 0522-4523000, 0522-2610145
हर इलाके में मिले मरीज
इंदिरा नगर में 71, आलमबाग में 41, रायबरेली रोड में 32, महानगर में 34, हजरतगंज में 42, अलीगंज में 37, तालकटोरा में 51, गोमती नगर में 78, चौक में 55, आशियाना में 43, मड़ियांव में 31, विकास नगर में 36, हसनगंज में 25, चिनहट में 24, जानकीपुरम में 31 और ठाकुरगंज में 22 रोगी मिले।

लोहिया संस्थान में आज से शुरू होंगे कोविड के 200 बेड
लोहिया संस्थान में मंगलवार से 200 कोविड बेडों पर भर्ती शुरू हो जाएगी। अभी तक यहां 110 बेड पर भर्ती की जा रही थी। साथ ही एरा मेडिकल कॉलेज में भी 420 बेड का अस्पताल शुरू किया जा रहा है। वहीं, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने मंडलीय चिकित्सालय इंडोर अस्पताल में कोविड रोगियों के इलाज के लिए 50 बेडों की व्यवस्था की गई है। एल-1 एवं एल-2 श्रेणी के रोगियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सभी अस्पताल को अपनी पुरानी क्षमता से काम करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed