फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   113 professors got promotion in KGMU.

केजीएमयू: 113 प्रोफेसरों को पदोन्नति, एसोसिएट प्रोफेसर बर्खास्त

Sun, 20 Oct 2019 02:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Oct 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
113 professors got promotion in KGMU.
प्रतीकात्मक तस्वीर

केजीएमयू कार्यपरिषद की शुक्रवार को हुई बैठक अहम रही। बैठक में 113 संकाय सदस्यों को पदोन्नति दी गई। निलंबित चल रहे माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. केपी सिंह को बर्खास्त कर दिया गया।

विज्ञापन


केजीएमयू में वर्ष 2014 में राज्य की सीपीएमटी प्रवेश परीक्षा के दौरान चौक एवं नोएडा थाने में रिपोर्ट दर्ज होने पर 17 अक्तूबर 2014 को डॉ. केपी सिंह को निलंबित कर दिया गया था। इन्हें शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन


पीडियाट्रिक सर्जरी के प्रो. आशीष वाखलू को जांच कार्य में सहयोग नहीं करने के लिए अनुशासनिक समिति की संस्तुति पर निलंबित कर दिया गया। उधर, डॉ. आशीष वाखलू ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबन की कार्रवाई करके कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है। मुझे न्यायालय पर भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सीएफआर की डॉ. नीतू सिंह का एक प्रोफेसर से विवाद हुआ था। इस मामले में डॉ. नीतू सिंह की अनुशासनहीनता मानी गई। उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर के विभागाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश पर आय से अधिक संपत्ति का मामला राज्यपाल को भेजा गया। एक आरोप में तीन इंक्रीमेट रोकने के मामले में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के प्रो. ओपी सिंह के प्रत्यावेदन को परीक्षण के लिए रख लिया गया है।

10 साल का अवकाश ले सकेंगे प्रोफेसर

केजीएमयू की पिछली कार्यसमिति की बैठक में प्रोफेसरों को अवकाश के संबंध में नियमावली परिवर्तन का फैसला लिया गया था। इस संबंध में तैयार रिपोर्ट में पांच-पांच साल का दो बार अवैतनिक अवकाश लेने को मंजूरी दी गई है।

यह प्रस्ताव कुलाधिपति (राज्यपाल) के पास भेजने का फैसला लिया गया है। इसी तरह दीक्षांत समारोह के मेडल, सरस्वती प्रतिमा लगाने, विभिन्न विभागों के 113 संकाय सदस्यों को प्रोन्नति देने पर फैसला लिया गया।

पदोन्नति होने वाले शिक्षकों में सर्वाधिक 13 पैथोलॉजी विभाग के हैं। ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सात, एनेस्थीसिया व सर्जरी के नौ, मेडिसिन के सात, एनाटॉमी के पांच संकाय सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed