फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   112 new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी: 24 घंटे में सिर्फ 112 नए मरीज मिले, अब प्रदेश में सिर्फ 1789 ही सक्रिय मामले

Thu, 08 Jul 2021 09:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Jul 2021 09:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर नियंत्रण में है। एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट की यह नीति हमारे कोरोना प्रबंधन का मूल है। बीते 24 घंटे 2,59,174 कोविड सैम्पल की जांच की गई जिसमें से 112 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
112 new corona cases found in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में श्रावस्ती के बाद अब कासगंज और अलीगढ़ भी कोरोना मुक्त हो गया है। यहां सप्ताह भर तक कोई संक्रमित नहीं मिला तो मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे। इधर, बृहस्पतिवार को प्रदेश में कोरोना के 112 नए मरीज मिले हैं और 258 डिस्चार्ज किए गए हैं। जबकि 10 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में दो लाख 59 हजार 174 कोविड सैंपल की जांच की गई है। इस तरह अब तक कुल पांच करोड़ 98 लाख 48 हजार 583 टेस्ट हो चुके हैं। वर्तमान में पॉजिटिविटी दर 0.04 और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। वहीं अब 1,789 एक्टिव केस हैं। इनमें से 1,334 होम आइसोलेशन में हैं। बृहस्पतिवार को 33 जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। नए मरीजों में वाराणसी में 11, लखनऊ में 09, कानपुर नगर में 08, प्रयागराज में 07, गोरखपुर में 04 और मेरठ व आगरा में 02-02 मरीज मिले हैं। जबकि एटा में 03, शाहजहांपुर व अमेठी में 02-02 और सिद्धार्थनगर, प्रतापगढ़ व मुरादाबाद में 01-01 मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


विगत दिवस 33 जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला, जबकि इकाई अंक में संक्रमित पाए गए। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6% हो गई है। अब तक 16 लाख 82 हजार से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।  ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में कही और अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार कोशिशों से उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर नियंत्रण में है। आज श्रावस्ती, कासगंज और अलीगढ़ जनपद में बीते 24 घंटे में एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। अब तक यहां कोरोना संक्रमित हुए सभी मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। यह बेहतर स्थिति टीम वर्क से संभव हुई है। इन जनपद के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन सहित सभी जनपदवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। संयम और जागरूकता का यह क्रम सतत बना रहे।

उन्होंने कहा कि जनपद कासगंज, श्रावस्ती और अलीगढ़ में अगले एक सप्ताह तक संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिलता है, तो जनपदों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए। टेस्ट में कोई कमी न हो।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश 6 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट करने वाला पहला राज्य होने जा रहा है। एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट की यह नीति हमारे कोरोना प्रबंधन का मूल है। बीते 24 घंटे 2,59,174 कोविड सैम्पल की जांच की गई और पॉजिटिविटी दर 0.04% से कम रही। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 98 लाख 48 हजार 583 से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है। कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed