{"_id":"5b3126b04f1c1b64068b82a7","slug":"111529947824-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मेडिकल स्टोर से हजारों की दवाएं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मेडिकल स्टोर से हजारों की दवाएं बरामद
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सीएचसी गैसड़ी के सामने चल रहे फर्जी मेडिकल स्टोर पर हजारों रुपये की दवाएं पकड़ी गई हैं। अधोमानक पाई गईं तीन दवाओं को जांच के लिए भेजा गया है। स्टोर संचालक के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बरामद दवाएं सीज कर दी गई हैं।
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद सहायक आयुक्त देवीपाटन मंडल के नेतृत्व में छापा मारकर की गई है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे सहायक आयुक्त जीसी श्रीवास्तव, औषधि निरीक्षक बलरामपुर ओमप्रकाश व औषधि निरीक्षण बहराइच राजू प्रसाद की टीम ने गैसड़ी कोतवाली की पुलिस के साथ सीएचसी गैसड़ी के सामने चल रहे मौर्या मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। औषधि निरीक्षक बलरामपुर ओमप्रकाश ने बताया कि स्टोर संचालक संतोष कुमार मांगने पर लाइसेंस नहीं दिखा सका। मेडिकल स्टोर में हजारों रुपये की दवाएं मिलीं। दवाओं को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। अधोमानक का संदेह होने पर डायक्लोपी, न्यूट्रोलिन बी प्लस तथा सेफलेन सिरिज को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। मौर्या मेडिकल स्टोर पर छापा पड़ते ही आसपास के दवा दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग गए। कोतवाल गैसड़ी एसके शर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक ग्राम लठावर निवासी संतोष कुमार के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।