फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दर्ज डकैती का केस वापस

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दर्ज डकैती का केस वापस

Tue, 12 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दर्ज डकैती का केस वापस
बिछिया (बहराइच)। चफरिया गांव में सराफा व्यापारी के घर में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन


इसके विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुजौली थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने 10 बिंदुओं पर प्रेस नोट जारी करते हुए घटना को फर्जी बताया। 24 घंटे के अंदर ही मुकदमे को समाप्त कर दिया गया है।

सुजौली थाना अंतर्गत ग्राम चफरिया निवासी सराफा व्यवसायी पंकज कुमार व पवन कुमार के घर में रविवार रात डकैती होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

डॉग स्क्वॉयड की टीम ने छानबीन की। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा के चफरिया मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र तिवारी व दो अन्य के खिलाफ डकैती आदि की धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन


मामले की विवेचना की जा रही थी। मंडल अध्यक्ष पर केस दर्ज होने की सूचना पर मंगलवार को भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह उर्फ बैजू भइया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सुजौली थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने फर्जी मुकदमा दर्ज होने की बात कहते हुए गिरफ्तारी पर विशाल आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की गई, जिसमें कई तथ्य फर्जी पाए गए हैं।


मुकदमे में अंतिम विवेचना लगाते हुए उसे समाप्त कर दिया गया है। घेराव के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता घूरे प्रसाद मौर्या, प्रमोद कुमार आर्य, राजकिशोर मिश्र, संतोष मौर्या, राजेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, रामखेलावन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed