फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   प्रेरकों ने घेरा बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय

प्रेरकों ने घेरा बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय

Tue, 24 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रेरकों ने घेरा बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय
रायबरेली। राष्ट्रीय साक्षरता कर्मी महासंघ ने बेमियादी धरना-प्रदर्शन के अंतर्गत सोमवार को जुलूस निकाला और नारेबाजी की। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव कर अब तक मांगें पूरी न किए जाने पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में साक्षरता कर्मियों ने बैनर-पोस्टर के साथ बीएसए कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करके अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारसनाथ मिश्रा ने धरने के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार सिंह का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सक्रिय भूमिका निभा रहे वरिष्ठ प्रेरक रामलखन मौर्य की कर्मठता को देखते हुए जिला कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार शायद प्रेरकों की शक्ति समझ नहीं पा रही है। यही वजह है कि लगातार धरना-प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने प्रेरक हित में अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया है। उन्होंने प्रेरकों को एकजुटता के साथ सड़कों पर संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्रेरकों को बकाया मानदेय का एकमुश्त भुगतान, सेवा विस्तार के साथ ही सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। गिरीश कुमार ने भाजपा के अच्छे दिन पर आधारित आलोचनात्मक रचना प्रस्तुत की। जिला उपाध्यक्ष रामलखन मौर्य, राष्ट्रीय सचिव अजमल खान, रामजी जायसवाल, किरन मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, कृष्णानंद ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed