{"_id":"5ab7dd8f4f1c1bbe758b7734","slug":"111521999247-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायल वृद्ध को परिवारीजन सीएचसी बिसवां से ले गए, जहां नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया है। उधर, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
बिसवां कोतवाली क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी कामता (63) रविवार को करीब 10 बजे साइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी बीच गांव के पास ही रेउसा-बिसवां मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे कामता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजनों ने उन्हें बिसवां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कामता की नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय कामता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।