{"_id":"5a5a3fc94f1c1bb33f8b4adf","slug":"111515864009-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम में जुटे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम में जुटे युवा
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। प्रधानमंत्री के सपने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम को साकार करने का बीड़ा नागपुर के कुछ युवाओं ने उठाया है। इस मिशन को अमली जामा पहनाने के लिए सात सदस्यीय युवाओं की यह टीम जब शुक्रवार देर रात साइकिल से शहर के हैदरगंज में पहुंची तो लोग इनके विचारों को सुनकर स्तब्ध रह गए। इनकी इस मुहिम से प्रभावित होकर सिख समुदाय के लोगों ने हैदरगंज स्थित गुरुनानकपुरा में इनका स्वागत किया। मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक ने भी युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए शनिवार की सुबह सभी को सम्मानित किया।
नागपुर के सिमरन मेश्राम, ऐश्वर्या मेश्राम, अपूर्व नायक, रजत वानखेड़े, सुरेश लांगे, देव वर्मा व श्री पटले की टीम ने प्रधानमंत्री के इस सपने से प्रभावित होकर उनके सपने को साकार करने के उद्देश्य से निकले हैं। विभिन्न प्रांतों से होते हुए शुक्रवार देर रात यह सात सदस्यीय टीम शहर में पहुंची। इनके विचारों को सुनकर लोग काफी प्रभावित हुए। हैदरगंज स्थित गुरुनानकपुरा में अमरजीत सिंह व सतनाम सिंह की अगुवाई में सिख समुदाय के लोगों ने इनकी आव-भगत की। शनिवार को जिला अस्पताल के सामने गुरुद्वारा दु:ख निवारण के प्रतिपाल सिंह पाली ने सिख समुदाय के लोगों के साथ टीम का स्वागत किया। टीम में शामिल युवाओं ने बताया कि उनकी यह यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए नेपाल के लुंबिनी तक जाकर समाप्त होगी।