फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   फांसी पर लटका मिला युवक का शव

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 13 Nov 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटका मिला युवक का शव
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ पर एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। परिवार इस घटना को हत्या बता रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी दीपक उर्फ दीपू (30) संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गया था। परिवार के सदस्य उसे खोजने निकले, तब उसका शव गांव के बाहर आशाराम के खेत में लगे आम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। उसके गले में धोती का फंदा कसा था। घटना को परिवार के सदस्यों ने हत्या बताया है। दीपू के पिता बिंद्रा का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने दीपू को सोते समय घर से उठा लिया। जिसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पिता ने इस संबंध में गांव के ही कई लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed