{"_id":"6962062579cc05f9aa0afd17","slug":"11-people-were-duped-of-10-lakh-in-name-of-sending-them-abroad-in-lucknow-police-registered-case-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विदेश भेजने के नाम पर 11 लोगों से 10 लाख की ठगी, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विदेश भेजने के नाम पर 11 लोगों से 10 लाख की ठगी, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Sat, 10 Jan 2026 01:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:26 PM IST
सार
विदेश भेजने के नाम पर 11 लोगों से 10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। राजधानी में केस दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाने में निजी कंपनी के दो मालिकों के खिलाफ 10 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर कराई गई है। आरोपियों पर 11 लोगों से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप है। यह केस आजमगढ़ के तहबरपुर निवासी वीरेंद्र कनौजिया ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वीरेंद्र के मुताबिक, विराज सिंह और असलम सेक्टर-6 स्थित इंटर हेल्प एजेंसी कंपनी के मालिक हैं, जो लोगों को विदेश भेजने का काम करती है। वह कंपनी के जरिये दो बार विदेश जा चुके हैं। मार्च में उनके 10 परिचितों ने उनसे विदेश जाने की इच्छा जताई। वीरेंद्र ने विराज और असलम से उनकी मुलाकात कराई। दोनों ने उसे और 10 साथियों से विदेश भेजने के नाम पर मार्च से मई तक 10 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन
जून में वीजा और टिकट देने की बात कही। आरोप है कि ऐसा न होने पर जब वे कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो गेट पर ताला मिला। आसपास से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों भाग गए हैं। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन