{"_id":"5bd97fd5bdec222765623817","slug":"11-out-of-15-cities-of-uttar-pradesh-are-in-most-polluted-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषणः देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित 15 शहरों में 11 यूपी के, लखनऊ के हालात भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु प्रदूषणः देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित 15 शहरों में 11 यूपी के, लखनऊ के हालात भी खराब
Wed, 31 Oct 2018 03:41 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 31 Oct 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
देश में मंगलवार को वायु प्रदूषण के मामले में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहने वाले 15 शहरों में से 11 यूपी के हैं। इनमें गाजियाबाद सबसे ऊपर रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 451 पर दर्ज की गई। गुरुग्राम 426 एक्यूआई के साथ देश का दूसरा सबसे वायु प्रदूषित शहर बना।
विज्ञापन
इसके बाद बुलंदशहर 414, फरीदाबाद 413, नोयडा 408, हापुड़ 403 और बागपत 401 रहे। दिल्ली का एक्यूआई 401 और लखनऊ का 314 दर्ज किया गया है। इस लिहाज से यूपी के पांच शहर दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित मिले। इन सभी को लाल व गहरे लाल वर्गों में रखा गया है, यानी ऐसे शहर, जिनकी हवा में सांस लेना स्वस्थ व्यक्ति को भी बीमार बना सकता है। इन पंद्रह शहरों में हुबली 314 के साथ शामिल रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां देखें, यूपी के शहर के हालात
