{"_id":"66bce76220ee5772a806a42c","slug":"11-beneficiaries-got-the-benefit-of-chief-minister-farmer-accident-welfare-scheme-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106277-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 11 लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 11 लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ
Wed, 14 Aug 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। दुर्घटना में घायल व मृतक किसानों के परिजनों को मंगलवार देर शाम इकौना तहसील सभागार में आर्थिक सहायता दी गई। एसडीएम की उपस्थिति में श्रावस्ती विधायक ने 11 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का प्रमाण पत्र दिए।
इस दौरान विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि सरकार अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति सुधारने व उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। ऐसे किसान जो किन्हीं दैवीय आपदाओं व दुर्घटनाओं में अंग भंग हा जाते हैं या अपनी मृत्यु हो जाती है। ऐसे किसान के आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना संचालित की जा रही है। इसी के तहत आज इकौना तहसील क्षेत्र के नौ व जमुनहा तहसील क्षेत्र के दो लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजने के साथ ही उन्हें योजना का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इस दौरान एमएलसी पदमसेन चौधरी एसडीएम इकौना ओम प्रकाश व जमुनहा एसके राय सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
**********************************
कुम्हारों को मिलेगा प्रशिक्षण
श्रावस्ती। मिट्टी के बर्तन खिलौने तथा मूर्तियां बनाकर जीविकोपार्जन करने वाले कुम्हारों व परंपरागत कारीगरों को नि:शुल्क विद्युत चालित मशीन व पगमिल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में जिले को 25 लाभार्थियों को विद्युत चलित चाक व तीन लाभार्थियों को पगमिल का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। यह जानकारी देते जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि लाभार्थियों का चयन सीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से किया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्रावस्ती के माध्यम से मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र बहराइच में तीन दिन का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद