फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10th-grade student hanged himself hurt by his father scolding In Lucknow family devastated after seeing body

Lucknow News: पिता की डांट से आहत 10वीं का छात्र फंदे से झूला, लाश देख बिलख उठे घरवाले

Thu, 18 Dec 2025 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 04:58 PM IST
सार

लखनऊ में पिता की डांट से आहत 10वीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। लाश देखकर घरवाले बिलख उठे। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
10th-grade student hanged himself hurt by his father scolding In Lucknow family devastated after seeing body
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पिता की डांट से आहत होकर छात्र ने बुधवार की दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसका शव ट्रामा सेंटर से घर ले आए और पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं थे। बाद में पुलिस ने किसी तरह उनको समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मामला नाका थाना क्षेत्र के कायमखेड़ा का है। यहां के निवासी हाईस्कूल के छात्र अंश शर्मा (15) ने सुसाइड किया है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि अंश डीएवी कॉलेज से कक्षा 10 का छात्र था। उनके ताऊ अवध राम ने बताया भतीजा बुधवार को ठंड के चलते स्कूल नहीं गया था। 
विज्ञापन


पिता घनश्याम मजदूरी के लिए गए थे। दोपहर 2:30 बजे मां स्मिता जब कमरे में पहुंची तो अपने बेटे को पंखे से मफलर के सहारे लटका देख चीख पड़ी। आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य भी आ गए। फंदे से लटक रहे अंश को उतार कर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने डांटा तो सुसाइड कर लिया

इंस्पेक्टर ने बताया कि अंश की आत्महत्या के कारण के बारे में परिजनों ने कुछ भी नहीं बताया। मोहल्ले वालों से बातचीत करने पर इस बात का पता चला है कि अंश को पिता घनश्याम ने किसी बात को लेकर डांटा था। इसी से आहत होकर अंश ने आत्महत्या कर ली। अंश के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई आर्यन हैं।


चौकी इंचार्ज मोती नगर अंजनी कुमार तिवारी ने बताया की अंश के परिजनों उसके शव को ट्रामा सेंटर से लेकर घर आ गए और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

पिता की तबीयत बिगड़ी

अंश परिवार में सबसे छोटा था और उसका लाड़ला था। अंश की अचानक मौत की खबर के बाद पिता घनश्याम की तबीयत बिगड़ गई। रिश्तेदारों व परिजनों ने किसी तरह उनको संभाला। मा स्मिता का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed