फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10th and 12th examination of madarsa board cancelled in Uttar Pradesh.

यूपी: मदरसा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा निरस्त, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने की घोषणा

Tue, 08 Jun 2021 10:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Jun 2021 10:39 PM IST
सार

यूपी मदरसा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने इसकी घोषणा की है।

विज्ञापन
10th and 12th examination of madarsa board cancelled in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AmarUjala

विस्तार

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित  मदरसों, विद्यालयों में कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा निरस्त कर दी गयी है। यूपी बोर्ड की तर्ज पर ही इन सभी का भी परीक्षाफल तैयार कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के चलते  बेसिक शिक्षा एवं  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की भांति यह निर्णय लिया गया है।  

विज्ञापन


इसके तहत उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मान्यता प्राप्त राज्यानुदानित मदरसों, विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। इन छात्र, छात्राओं के परीक्षाफल को तैयार करने एवं अंकों के अभिलिखित किए जाने की प्रक्रिया एवं आधारों के संबंध में अलग से निर्णय होगा। इसके अलावा कक्षा 01 से 08 (तहतानिया, फ़ौकानिया) तक तथा कक्षा 09 एवं 11 के छात्र, छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नति दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से लगभग पौने दो लाख छात्रों को लाभ होगा।
विज्ञापन


बता दें कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षाओं को भी कोरोना के कहर के कारण निरस्त किया जा चुका है। वहीं, मंगलवार को जारी किए गए एक अन्य आदेश में उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा के प्रमोट किया जाएगा। जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों की परीक्षा अगस्त के मध्य तक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि जिन विश्वविद्यालयों में 2020 में स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा के द्वितीय वर्ष में प्रमोट किया गया था वहां अब स्नातक द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों की परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed