{"_id":"68f28f82610698d4d50ab074","slug":"108-and-102-ambulance-services-will-remain-on-alert-mode-lucknow-news-c-13-knp1050-1432936-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अलर्ट मोड पर रहेगी 108 व 102 एंबुलेंस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अलर्ट मोड पर रहेगी 108 व 102 एंबुलेंस सेवा
विज्ञापन
अलर्ट मोड पर रहेगी 108 व 102 एंबुलेंस सेवा।
लखनऊ। दिवाली के मौके पर 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं एक कॉल पर उपलब्ध रहेंगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी वाहनों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में 108 व 102 एम्बुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी।
यूपी में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के अध्यक्ष टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि दिवाली 2200 एंबुलेंस तैयार हैं। सभी एंबुलेंस में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हें विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक भी तैनात किया जाएगा।सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, या अन्य किसी भी प्रकार की बीमारी की स्थिति में 108 एंबुलेंस जल्द से जल्द मौके पर पहुंचेगी और पीड़ित को अस्पताल ले जाएगी।
महिलाओं व बच्चों के लिए 102 एंबुलेंस रहेगी उपलब्ध
पर्व के दौरान गर्भवती महिलाओं व दो साल तक के बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके लिए कुल 2270 एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं। दोनों ही सेवाएं प्रदेश सरकार की ओर से सभी के निशुल्क संचालित की जा रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर 102 या 108 पर कॉल करके निशुल्क सेवा प्राप्त की जा सकती है।