फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   105 candidates applied for one post in Ayush doctor recruitment in Lucknow merit will be basis

UP News: आयुष डॉक्टर भर्ती में एक पद के सापेक्ष 105 उम्मीदवारों ने किया आवेदन, मेरिट के होगा आधार

Mon, 13 Jan 2025 10:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Jan 2025 10:13 AM IST
सार

राजधानी में आयुष डॉक्टर भर्ती में एक पद के सापेक्ष 105 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इस कारण विभाग इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार करेगा। 

विज्ञापन
105 candidates applied for one post in Ayush doctor recruitment in Lucknow merit will be basis
docter demo - फोटो : Freepik

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में आयुष डॉक्टरों की भर्ती के लिए मारामारी मची है। इसकी वजह है कि एक पद पर करीब सौ डॉक्टर उम्मीदवार हैं। आवेदन अधिक होने के कारण विभाग मेरिट के आधार पर इनका चयन करेगा।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में आयुष यूनिटों में डॉक्टर नहीं हैं। एनएचएम ने जिले में 21 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती का फैसला लिया था। चयन प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू से होगी। पहली बार इंटरव्यू में शामिल होने से पहले डॉक्टरों ने फॉर्म भरकर सीएमओ दफ्तर में जमा किए हैं।

विज्ञापन

वॉक इन इंटरव्यू की तिथि तय की जाएगी

अफसरों का कहना है 21 पद के सापेक्ष करीब 2,200 डॉक्टरों ने फार्म जमा किए हैं। एक अनुमान के मुताबिक, एक पद पर 105 डॉक्टरों ने आवेदन किया है। ऐसे में जिनकी मेरिट ज्यादा होगी, वही वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होंगे। हालांकि, अभी तारीख नहीं तय हो पाई है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, डीएम से अनुमति लेने बाद वॉक इन इंटरव्यू की तिथि तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के लिए आने लगी सिफारिश

आयुष डॉक्टर की भर्ती के लिए कई अभ्यर्थी रोज सीएमओ दफ्तर के चक्कर लगाकर जुगाड़ बैठा रहे हैं। वहीं, कुछ सिफारिश करवा कर जुगाड़ बैठा रहे हैं। हालांकि, अफसर उन्हें चयन प्रक्रिया नियमों का हवाला देकर लौटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed