{"_id":"81225993a29f653d7fa2deebd9075a46","slug":"1043-will-go-to-huz","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगे के दंश के बाद भी हज आवेदकों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगे के दंश के बाद भी हज आवेदकों में उत्साह
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Apr 2014 03:15 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के 30 जिलों से इस बार हज आवेदकों की संख्या भले ही कम रही हो लेकिन
विज्ञापन
दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर, मेरठ व बिजनौर के आवेदकों के उत्साह रहा।
लॉटरी में 30 जिलों के बचे कोटे का लाभ पाने वाले 40 जिलों में शामिल दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर से इस बार 1303 आवेदन आए।
इसमें से 1043 को हज पर जाने का मौका मिल गया। मेरठ के 1311 आवेदकों में से 754 और बिजनौर जिले से 1614 आवेदकों में से 1010 को इस मुकद्दस सफर के लिए चुना गया है।
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के कारण पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे लेकिन अब हालात सामान्य हैं।
दंगा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दौरा किया था।