{"_id":"5c252c26bdec2256994dfa01","slug":"101545940006-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी चौसर पर मीडिया का मोर्चा सजाने मे जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी चौसर पर मीडिया का मोर्चा सजाने मे जुटी भाजपा
Fri, 28 Dec 2018 01:16 AM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन 2019 की कामयाबी में जुटी भाजपा ने चुनावी चौसर पर तर्कों व तथ्यों से लैस प्रचार योद्धाओं को तैनात कर मीडिया का मोर्चा सजाने की तैयारी की है। पार्टी ने मीडिया से जुड़े कामों को संभाल रहे कार्यकर्ताओं को शुक्रवार से क्षेत्रवार कार्यशालाएं लगाकर प्रशिक्षित करने का फैसला किया है। कार्यशालाओं को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया में भाजपा का पक्ष रखने वाले पार्टी के नेता संबोधित करेंगे।
कार्यशालाओं में क्षेत्रीय और जिला मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख, लोकसभा संचालन समिति के मीडिया प्रभारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रबंधन टीम एवं संबंधित क्षेत्र में रहने वाले पार्टी के प्रवक्ता व पैनलिस्ट हिस्सा लेंगे। अनुभवी लोग चुनाव की चुनौतियों के मद्देनजर मीडिया प्रबंधन के गुर बताएंगे। समझाएंगे कि कहां, कब किस तरह पार्टी की बात रखनी चाहिए। चुनाव के लिहाज से किस तरह वे मीडिया में भाजपा को अधिक से अधिक जगह या समय दिला सकते हैं और कब कैसे तर्कों व तथ्यों से विरोधियों को पटकनी दे सकते हैं। मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पहली कार्यशाला शुक्रवार को मेरठ में होगी। इसे भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल संबोधित करेंगे।
अवध क्षेत्र की कार्यशाला 4 को
दीक्षित ने बताया कि मेरठ के बाद 30 दिसंबर को गोरखपुर में गोरखपुर क्षेत्र की, 4 जनवरी को लखनऊ में अवध क्षेत्र की, 5 जनवरी को कानपुर में कानपुर व बुंदेलखंड और 7 जनवरी को मथुरा में ब्रज क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला होगी। पार्टी की योजना ब्लॉक स्तर तक प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की फौज तैनात करने की हैै। इसीलिए तय किया गया है कि क्षेत्र स्तर पर कार्यशालाएं पूरी होने के बाद सभी जिलों में भी कार्यशालाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
ये है वजह
भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि उसको वोट देने वाला मतदाता सबसे ज्यादा अखबार पढ़कर या समाचर चैनल देखकर राय बनाता है। इसलिए वे इस मोर्चे पर पार्टी को पूरी तरह तैयार रखना चाहते हैं। भले ही चुनाव होने में अभी पांच महीने का वक्त हो. लेकिन इस माह पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे शुरू हो जाएंगे। भाजपा के अन्य नेताओं के भी कार्यक्रम तय हो रहे हैं। भाजपा की कोशिश है कि इन कार्यक्रमों को अधिक से अधिक सकारात्मक कवरेज मिले। इसीलिए पार्टी के रणनीतिकार हर जगह प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को तैनात करना चाहते हैं। वैसे भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि पार्टी के लोगों को हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि अखबारों और चैनलों में ज्यादा से ज्यादा जगह हमें मिले। माना जा रहा है कि शाह की इसी रणनीति पर भाजपा ने मीडिया का मोर्चा सजाने की तैयारी की है।