फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   लेडी डॉक्टर के इंतजार में घंटों कराहती रहीं मरीज

लेडी डॉक्टर के इंतजार में घंटों कराहती रहीं मरीज

Tue, 17 Apr 2018 10:15 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
लेडी डॉक्टर के इंतजार में घंटों कराहती रहीं मरीज
लेडी डॉक्टर के इंतजार में घंटों कराहती रहीं मरीज
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को लगभग चार घंटे तक कोई महिला चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने से महिला मरीजों व तीमारदारों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

कोई महिला सिर व पेट दर्द से कराह रही थी, तो कोई प्रसव पीड़ा से परेशान थी। दोपहर 12 बजे तक एक भी महिला चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचीं।

इससे गर्मी में महिला मरीजों व उनके साथ आए तीमारदारों का बुरा हाल रहा। मरीजों ने इस पर नाराजगी भी जताई। बाद में सीएमएस के हस्तक्षेप पर एक लेडी डॉक्टर ने ओपीडी में बैठकर उपचार सुनिश्चित किया।
विज्ञापन


मंगलवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची महिला मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गईं। पहले तो काउंटर पर लंबी लाइन लगाकर किसी तरह पर्चा बन सका। इसके बाद पता चला कि कोई महिला चिकित्सक ही ड्यूटी पर नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर इंतजार के बाद भी कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं हुई। मरीजों व तीमारदारों ने पूछताछ की तो पता चला कि डॉ. भानुमती व डॉ. रजनी सचान अवकाश पर हैं। डॉ. जयश्री गुप्ता ओटी रूम में हैं।

चिकित्सक के इंतजार में लंबा समय बीतने पर मरीजों व तीमारदारों का धैर्य जवाब देने लगा। बरियावन से आई अनीता व किशुनपुर की राधिका ने बताया कि, वे सब तीन घंटे से इंतजार कर रही हैं, मगर कोई महिला चिकित्सक उपलब्ध नहीं है।

बसखारी की अंतिमा व सुल्तानपुर की सोनाली ने बताया कि, वे प्रसव पीड़ित हैं। आशा बहुओं के साथ रूटीन चेकअप के लिए आई हैं, मगर लेडी डॉक्टर ही उपलब्ध नहीं हैं। इसी तरह की समस्या कई अन्य महिला मरीजों ने गिनाई।


सुबह आठ बजे के पहले ही जिला अस्पताल पहुंची महिला मरीजों व तीमारदारों का खड़े-खड़े धैर्य जब जवाब देने लगा तो उनमें से कई ने बरामदे में लेटकर समय गुजारा। कई मरीजों व तीमारदारों ने नाराजगी भी जताई। बाद में सीएमएस के हस्तक्षेप पर पहुंची महिला चिकित्सक ने आवश्यक उपचार तय किया।

प्रभारी सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि, महिला डॉक्टरों के अवकाश पर रहने से थोड़ी समस्या उत्पन्न हुई थी। बाद में स्थिति को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed