फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   31 से शुरू होगी अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा

31 से शुरू होगी अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा

Sat, 24 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
31 से शुरू होगी अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा
फैजाबाद। अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा 31 मार्च को शुरू होगी। यह परिक्रमा बस्ती, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, गोंडा, बाराबंकी से होकर निकलेगी। इसका समापन 25 अप्रैल को अयोध्या में होगा। परिक्रमा के दौरान शांति व सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने तहसीलवार मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।
विज्ञापन

परिक्रमा यात्रा के अध्यक्ष व संचालक महंत गयादास के नेतृत्व में यात्रा नरोत्तम भवन रायगंज से 31 मार्च को तीन बजे पैदल नयाघाट से मखौड़ा मखस्थान मनोरामा बस्ती जिले के लिए प्रस्थान करेगी। 25 अप्रैल तक बस्ती, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, गोंडा, बाराबंकी होते हुए श्रीसीताकुंड अयोध्या पहुंच कर भंडारा एवं विदाई के बाद समाप्त होगी। इसी दिन हनुमान मंडल साकेत के तत्वावधान में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता 84 कोसी परिक्रमा में सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कारसेवकपुरम् अयोध्या से प्रस्थान कर मख भूमि मखौड़ा पहुंचेंगे।
विज्ञापन

बस्ती से अवध धाम की चौरासी कोसी परिक्रमा जनपद के श्रृंगी ऋषि आश्रम, गोशाईगंज, तारुन, खेमासराय, आस्तीकन, जनमेजयकुंड, अमानीगंज, रौजागांव, पटरंगा आदि स्थानों से होते हुए सीमावर्ती जनपद गोंडा, बस्ती का भ्रमण करते हुए 20 अप्रैल को सरयू तट अयोध्या पहुंचेगी। रात्रि विश्राम कारसेवकपुरम् में करने के बाद प्रमोद वन होते हुए पोस्ट ऑफिस तिराहा से रामकोट की रामार्चा परिक्रमा एवं भोजन प्रसाद का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति व सुरक्षा को लगाए मजिस्ट्रेट
प्रस्तावित परिक्रमा के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 31 मार्च से 25 अप्रैल या कार्यक्रम की समाप्ति तक तहसील सदर संपूर्ण परिक्रमा क्षेत्र में एसडीएम मधुसूदन नागराज हुल्गी, एसडीएम सोहावल डॉ. अवधेश बहादुर तहसील संपूर्ण परिक्रमा क्षेत्र, रवि प्रकाश एसडीएम बीकापुर को तहसील बीकापुर संपूर्ण परिक्रमा क्षेत्र, एके मिश्र एसडीएम को मिल्कीपुर संपूर्ण परिक्रमा क्षेत्र और पंकज सिंह एसडीएम तहसील रूदौली संपूर्ण परिक्रमा क्षेत्र में ड्यूटी लगाई है। सिटी मजिस्ट्रेट फैजाबाद नगर, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट, अयोध्या नगर क्षेत्र अयोध्या की शांति व्यवस्था बनाएं रखेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर फैजाबाद, अयोध्या नगर क्षेत्र और एडीएम प्रशासन ग्रामीण क्षेत्र की शांति व्यवस्था के प्रभारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed