फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 साल के मृगेंद्र ने बनाए तीन विश्व रिकॉर्ड

10 साल के मृगेंद्र ने बनाए तीन विश्व रिकॉर्ड

Sat, 13 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
10 साल के मृगेंद्र ने बनाए तीन विश्व रिकॉर्ड
अयोध्या। अब तक 55 पुस्तकों का रचनाकार, तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड तथा तमाम अन्य अवार्ड, अचंभित कर देने वाला है 10 वर्षीय मृगेंद्र राज का यह परिचय। मृगेंद्र राज की यह उपलब्धि अवध का गौरव बढ़ाने वाली तो है ही, वहीं बड़े-बड़े साहित्यकारों को दांतों तले अंगुलियां दबाने पर भी विवश कर देती है।
विज्ञापन

‘होनवार बिरवान के होत चिकने पात’ की कहावत मृगेंद्र राज पर सटीक बैठती है। अपनी अद्भुत ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन जिंगल बेल स्कूल के कक्षा पांच के इस छात्र ने छह वर्ष की आयु से ही करना शुरू कर दिया था। जिस उम्र में लोग ठीक से क, ख, ग भी नहीं पढ़ पाते, उस उम्र में मृगेंद्र विभिन्न सवालों का जवाब बिना किसी हिचकिचाहट के देते थे। महज दो वर्ष के ही थे, तभी से मृगेंद्र इतिहास, भूगोल, विज्ञान, संविधान, अर्थशास्त्र के कठिन से कठिन प्रश्नों का उत्तर पलक झपकते ही प्रस्तुत कर देते थे। छह वर्ष की आयु में काव्य संग्रह लिख कर वर्ष 2015 में मृगेंद्र ने ‘यंगेस्ट पोएट ऑफ द वर्ल्ड’ का खिताब हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। वर्ष 2015 में सबसे कम उम्र में काव्य संग्रह लिखकर यंगेस्ट पोएट ऑफ द वर्ल्ड का रिकॉर्ड बनाने वाले मृगेंद्र ने अप्रैल 2017 में अलग-अलग विषयों की पुस्तकें लिखकर यंगेस्ट मल्टी डायमेंशनल राइटर ऑफ द वर्ल्ड का रिकॉर्ड बनाया। यही नहीं मृगेंद्र ने अभी पिछले दिनों एक और अद्भुत् रिकॉर्ड बनाया। 12 मई 2007 को अयोध्या की पावन मिट्टी में जन्में इस विलक्षण बालक ने एक काव्य संग्रह, एक उपन्यास, नदी प्रदूषण की मर्मांतक गाथा पर एक पुस्तक तथा 53 विख्यात शख्सियतों की बायोग्रॉफी लिखकर इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में यंगेस्ट प्रोलोफि क राइटर ऑफ द वर्ल्ड का रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन


इन शख्सियतों की लिख चुके हैं बायोग्रॉफी
मृगेंद्र अभी तक अनेक विख्यात व्यक्तियों जैसे रतन नवल टाटा, बीके बिरला, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, मधुर भंडारकर, भजन सम्राट अनूप जलोटा, अजमल सुल्तानपुरी, अनवर जलालपुरी, लावारिस लाशों के मसीहा मुहम्मद शरीफ के अतिरिक्त साइकिल गुरू आदित्य, कौटिल्य पंडित, फिल्म निर्देशक प्रकाश झा, पं. किरन मिश्र जैसों पर पुस्तक लिख चुके हैं। मृगेंद्र का कहना है कि विख्यात लोगों पर लिखने के अलावा मैं ऐसे भी व्यक्तियों पर लिखता हूँ जो विख्यात भले ही अधिक नहीं हैं, लेकिन उनके कार्य नमनीय और बेजोड़ हैं। मृगेंद्र द्वारा रचित अभी हाल ही में प्रभु श्री राम पर एक पुस्तक प्रकाशित हुई है, जिसमें मृगेंद्र का गजब का नजरिया और बेजोड़ लेखन दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे
मृगेंद्र राज का आगे प्लान है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें प्रभु श्री राम पर लिखी अपनी पुस्तक भेंट करें तथा उनकी बायोग्रॉफी लिखने की बहुत इच्छा है। मृगेंद्र्र के माता-पिता राजेश पांडेय व डॉ. शक्ति पांडेय प्रति पल अपना तन-मन-धन सब कुछ मृगेंद्र के महायज्ञ में अर्पित करते रहते हैं। मृगेंद्र राज के पिता राजेश पांडेय गन्ना विभाग फैजाबाद में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता डाङ्ख. शक्ति पांडेय गनपत सहाय महाविद्यालय सुल्तानपुर में शिक्षिका हैं। मृगेंद्र इन दोनों की इकलौती संतान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed