{"_id":"59eb92e84f1c1bd9798b79b2","slug":"101508610792-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू को पटखनी देकर सत्येंद्र बने दंगल केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू को पटखनी देकर सत्येंद्र बने दंगल केसरी
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के महराजगंज कस्बा स्थित दानेश्वर मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अलावा अन्य जनपदों के पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने किया। फाइनल कुश्ती मेें झबरा के सत्येंद्र ने फतेहपुर के राजू को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब जीता।
पूर्व विधायक व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने कहा कि कुश्ती हमारी धरती की गौरवशाली परंपरा का अंग है। युवा पीढ़ी को इस क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है। पहली कुश्ती में हरियाणा के शेर सिंह ने लखनऊ के विक्की को हराकर जीत दर्ज कराई। बछरावां के कलाम ने फाफामऊ के सूरज, कानपुर के विनय ने लखनऊ के प्रकाश, जमुरांवा के राजकुमार ने रायबरेली के दीपक, अकबरगंज के अनिल ने चंदापुर के राजू को हराया। त्रिलोकी पश्चिम गांव को दुर्गेश रींवा ने, सत्येंद्र मऊ को पवन पाल अइलहना ने, धीरज पलटुवा को तूफ ान बनारस ने पटखनी दी। कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। कार्यक्रम का संचालन इरशाद सिद्दीकी व मोॅ शब्बीर ने किया।