{"_id":"59bea3eb4f1c1b2e688b51ea","slug":"101505666027-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रामाबाग निवासी एक युवक को भूमि विवाद में कुछ लोगों ने गोली मार दी। हालांकि गोली उसके पैर में लगी। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरदी थाना अंतर्गत ऐरिया निवासी नीरज यादव (35) पुत्र लल्लन ने गोड़हनपुरवा गांव निवासी सतीश कुमार पुत्र बाबादीन और गुड्डू चौहन से कुछ जमीन खरीदी थी। इसके लिए पैसा भी दे दिया था। लेकिन बाद में इन लोगों की ओर से दूसरे व्यक्ति को जमीन लिखे जाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद नीरज ने पैसे वापस किए जाने को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। कई दिनों से दोंनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। नीरज शनिवार रात नित्य क्रिया के लिए निकला था। इसी बीच गांव के बाहर मौजूद सतीश कुमार और गुड्डू चौहान ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली उसके पैर में लगी। थानाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर घायल का सीओ महसी सिद्धार्थ तोमर ने जिला अस्पताल में पहुंचकर बयान भी दर्ज किया है।