{"_id":"6845e5ced4a9d9efc607a07d","slug":"1000-families-have-no-electricity-and-water-for-three-days-lucknow-news-c-13-knp1050-1240161-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन दिन से 1000 परिवारों का बिजली-पानी गुल, उपकेंद्र में घुसे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन दिन से 1000 परिवारों का बिजली-पानी गुल, उपकेंद्र में घुसे उपभोक्ता
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा उपखंड के बेगरिया मोहल्ले में तीन दिनों से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है। इससे 1000 से ज्यादा परिवार परेशान हैं। समस्या की सुनवाई न होने पर करीब 50 उपभोक्ताओं ने रविवार सुबह 11 बजे आवास विकास उपकेंद्र में घुसकर हंगामा किया। इधर, एसडीओ का कहना है कि प्रभावित परिवारों की तादाद 150 ही है।
बेगरिया में ही पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर और मलिहाबाद की वर्तमान विधायक जयदेवी का आवास भी है। उपभोक्ताओं के मुताबिक, नेताजी के आवास के आसपास कभी-कभी ही बिजली गुल होती है, मगर मोहल्ले का एक बड़ा हिस्सा हर शाम बिजली के लिए तरसता है। बेगरिया के मनोज, कुलदीप, भूपेंद्र आदि ने बताया कि छह जून की शाम सात बजे से आठ जून की शाम सात बजे तक उपभोक्ताओं को एक घंटे भी बिजली नहीं मिली। बिजली न होने से पानी का भी संकट हो गया। उपकेंद्र पहुंच कर जब हंगामा किया गया तब प्रभावित इलाके में आपूर्ति के लिए नई एबीसी लाइन बनाई जा रही है।
एबीसी में आग लगते ही पूरा फीडर बंद
बेगरिया की सोना, शशि व गोमती ने बताया कि आए दिन रात में 10 से 12 बजे के बीच एबीसी (एरियल बंडल्ड केबल) जलने लगती है। उपकेंद्र पर सूचना देने पर पूरा फीडर ही बंद कर दिया जाता है। इससे अक्सर ही लोगों को गर्मी में पूरी-पूरी रात जागना पड़ जाता है। छह जून की शाम एबीसी जलने से जहां 100 घरों की बिजली गुल हुई, वहीं फीडर बंद कर देने से 1000 परिवारों की बिजली ठप है।
विज्ञापन
बड़े हिस्से में हो रही बिजली चोरी
उपकेंद्र के कर्मियों ने बताया कि बेगरिया के बड़े हिस्से में बिजली चोरी हो रही है। इसमें दुबग्गा उपकेंद्र के कुछ संविदाकर्मी भी संलिप्त हैं। यही वजह है कि जब भी मॉर्निंग रेड होती है, बिजली चोरों को सूचना देकर अलर्ट कर दिया जाता है।
लगा रहे ट्रांसफार्मर, बना रहे एबीसी सर्किट
बेगरिया के करीब 150 उपभोक्ताओं के बिजली संकट को दूर करने के लिए 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाकर नई एबीसी लाइन बना रहे हैं। इस लाइन के चालू होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
- एएम मंसूरी, एसडीओ दुबग्गा