फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recovery of 100 rupees for boarding pass at amausi airport

इंडिगो के काउंटर पर यात्रियों से मांगे जा रहे रुपये, एयरलाइंस ने दी ये दलील

Sat, 24 Oct 2020 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
recovery of 100 rupees for boarding pass at amausi airport
अमौसी एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के काउंटर पर बोर्डिंग पास निकलवाने पर यात्रियों से 100 रुपये वसूले जा रहे हैं। इससे नाराज यात्रियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय में शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि एयरलाइन प्रशासन का कहना है कि कोविड की गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए भुगतान की व्यवस्था की है, ताकि काउंटर पर लोगों की भीड़ न लगे। लखनऊ के अलावा वाराणसी एयरपोर्ट पर भी इसे लागू किया गया है। 
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घरेलू विमानों का संचालन शुरू होने के बाद एयरलाइन प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए वेब चेक इन शुरू किया। ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके लिए यात्री ऑनलाइन वेब चेक इन कर बोर्डिंग पास निकालकर यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन जिन यात्रियों को ऑनलाइन बोर्डिंग पास निकालने में मुश्किलें पेश आ रही थी, वह एयरपोर्ट पर बने इंडिगो के काउंटर पर वेब चेक इन कर बोर्डिंग पास निकलवा रहे थे। हालांकि इससे कई बार काउंटर पर भारी भीड़ भी हो रही थी। पहले इंडिगो एयरलाइन प्रशासन की ओर से यात्रियों से एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास निकालने के एवज में कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा था, लेकिन अब उनसे 100 रुपये चार्ज लिया जा रहा है। इससे यात्रियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि संपर्क रहित होना चाहिए प्रवेश

दिल्ली की फ्लाइट में सवार होने के लिए एयरपोर्ट पहुंची महिला यात्री प्रतिभा सिंह ने बताया कि वह ऑनलाइन बोर्डिंग पास नहीं निकाल पाई और जब एयरपोर्ट पर उन्होंने बोर्डिंग पास लिया तो उनसे 100 रुपये लिए गए। ऐसे ही लखनऊ से दिल्ली की फ्लाइट में उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हमीदुल हसन ने बताया कि उन्हें कंप्यूटर ऑपरेट करने में दिक्कत होती है, इसलिए एयरपोर्ट पर ही उन्होंने बोर्डिंग पास बनवाया, जिसके लिए उन्हें पैसा देना पड़ा।

नाराज यात्रियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी शिकायत की है। यात्रियों का कहना है कि काउंटर पर बोर्डिंग पास निकलवाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं होना चाहिए। अभी तक ऐसा नहीं था। वहीं इंडिगो का कहना है कि केंद्र सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि संपर्क रहित प्रवेश होना चाहिए। यानी यात्री वेब चेक इन करे और सीधे बोर्डिंग के लिए चला जाए। काउंटर पर बोर्डिंग पास के लिए कतार लगने लगी तो  सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए यह नियम बनाना पड़ा। 

यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर सोशल डिस्टेंसिंग हो रही तार-तार

वहीं दूसरी ओर अमौसी एयरपोर्ट पर जैसे-जैसे विमानों की संख्या बढ़ रही है, यात्रियों की आवाजाही में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने में एयरपोर्ट प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। विमानन कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि यात्री जल्दबाजी में अक्सर काउंटर के आगे लगभग एक दूसरे से सटकर खड़े हो जाते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।  सीआईएसएफ के सुरक्षा कर्मी भी पीक अवधि में यात्रियों को एक दूसरे से दूरी बनाए रखने के लिए समझाते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed