फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 years old boy died in fire in Barabanki.

बाराबंकी: शॉर्ट सर्किट से लगी आग से झुलसा परिवार, 10 वर्षीय बालक की मौत

Fri, 25 Feb 2022 12:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 25 Feb 2022 12:27 PM IST
सार

बाराबंकी जिले के सफदरगंज के प्रतापगंज में हुए एक हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि परिवार के करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए।

विज्ञापन
10 years old boy died in fire in Barabanki.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के सफ़दरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगंज में गुरुवार की मध्यरात्रि शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको ने 10 वर्षीय बालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य सभी घायलों को सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात प्रतापगंज निवासी राम सिंह गौतम की पत्नी सरोज व 10 वर्षीय पुत्र शिवम, 7 वर्षीय पुत्र राज व 2 वर्षीय पुत्री रिषा के साथ कमरे में सो रहे थे। वहीं राम सिंह अपने ससुर रामपाल के साथ घर के बाहर हाते में सोया हुआ था।
विज्ञापन


रात्रि करीब 12:30 बजे पत्नी व बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर राम सिंह दौड़ा। देखा तो कमरे से आग की लपटें निकल रही थीं। अंदर से बंद कमरे का पल्ला तोड़ कर आग की लपटों में झुलसी पत्नी सरोज, पुत्र शिवम, राज व पुत्री रिषा को बाहर निकाला गया। उन्हें बचाने में इस दौरान रामसिंह व रामपाल भी झुलस गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाने के साथ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जहां चिकित्सकों ने 10 वर्षीय शिवम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अन्य सभी को सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर तहसीलदार व लेखपाल ने मौके का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed