{"_id":"5d70fbe48ebc3e017941dd55","slug":"10-thousand-home-allowance-will-be-given-to-chief-of-nigam-and-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम, आयोगों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मिलेगा 10 हजार आवास भत्ता, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम, आयोगों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मिलेगा 10 हजार आवास भत्ता, आदेश जारी
Thu, 05 Sep 2019 05:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Sep 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों, निगमों, उपक्रमों, परिषदों, आयोगों व अन्य संस्थाओं में गैर सरकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व सलाहकारों को 10 हजार रुपये मासिक आवास भत्ते की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, वित्त संजीव मित्तल ने आदेश जारी कर दिया है।
आदेश के अनुसार, आवास भत्ते की सुविधा तभी मिलेगी जब सरकार उन्हें कोई आवास उपलब्ध नहीं करा रही हो। भत्ते की राशि 10 हजार रुपये होगी।
दरअसल, बड़ी संख्या में विभागों, निगमों, उपक्रमों, परिषदों, आयोगों व अन्य संस्थाओं में गैर सरकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व सलाहकारों की नियुक्तियां हुई हैं।
विज्ञापन
इन्हें आवास उपलब्ध नहीं हो पाए हैं और भत्ते की सुविधा भी नहीं मिल रही है। आवास भत्ते के लिए सपा शासनकाल में दिसंबर 2014 में आदेश जारी हुआ था।