फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 special buses will run on Delhi route

Lucknow News: दिल्ली रूट पर चलेंगी 10 स्पेशल बसें

Sat, 16 Mar 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 16 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
10 special buses will run on Delhi route
रायबरेली। होली पर यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। दिल्ली रूट पर 10 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर और सुल्तानपुर मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर बसों का संचालन पहले की तरह होगा।
विज्ञापन


जिले में इस बार होली पर अपने घर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम ने दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूटों पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था कर दी है। ज्यादातर यात्री इन्हीं मार्गों से अपने घरों को पहुंचते हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, काठगोदाम, हरिद्वार, बलिया, बनारस आदि मार्गों पर बसों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिले के लोकल रूटों डलमऊ, शिवगढ़, सरेनी, जायस, तिलोई, बिसुनपुर, रालपुर, लालगंज, मधुकरपुर सहित अन्य रूटों पर भी बसें पहले की तरह संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य दिनों में दिल्ली रूट पर चार बसें संचालित हो रही हैं। होली को लेकर इस रूट पर 10 बसें बढ़ाई गई हैं। इस रूट पर 14 बसें चलेंगी। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और सुल्तानपुर मार्गों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। जरूरत के हिसाब से इन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं, जिससे यात्रियों को घर पहुंचने में समस्याओं का सामना न करना पड़े।
पर्व को लेकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने सभी चालकों-परिचालकों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया है।

अच्छे काम पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
होली पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और 10 दिनों तक रोजाना 300 किलोमीटर बसों का संचालन करने में चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है। तय दूरी से अधिक चलने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


इन रूटों पर सुहाना होगा सफर
रूट का नाम कुल बसें
रायबरेली-लखनऊ-दिल्ली 10
रायबरेली-कानपुर-दिल्ली 04
रायबरेली-लखनऊ 37
रायबरेली-लखनऊ-प्रयागराज 12
रायबरेली-कानपुर 20
रायबरेली-सुल्तानपुर 10
रायबरेली-अयोध्या 10
लोकल रूटों पर 15


होली पर सभी 153 बसों के संचालन की कार्ययोजना बना ली गई है। कर्मचारियों की छु़ट्टियों को निरस्त करके ड्यूटी लगा दी गई है। अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लोकल रूटों पर यात्रियों के बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed