फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 samples including kayam brand pan masala failed in test

Lucknow News: कायम ब्रांड पान मसाला समेत 10 नमूने जांच में फेल

Sun, 27 Aug 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 27 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
10 samples including kayam brand pan masala failed in test
दुकानों से भरे थे खाद्य पदार्थों के नमूने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला ने जांच में कायम ब्रांड पान मसाला समेत खाद्य पदार्थों के 10 नमूनों को फेल घोषित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय ने शनिवार को पान मसाला के निर्माता समेत 12 कारोबारियों को नोटिस देने के साथ ही एडीएम प्रशासन के न्यायालय में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू करा दी है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अगस्त 2022 से मार्च 2023 के बीच खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। एफएसओ सौरभ उत्तम ने ऊंचाहार रेलवे क्रॉसिंग स्थित घनश्याम गुप्ता की दुकान से कायम पान मसाला का नमूना भरा था। जांच में पैकिंग में गड़बड़ी मिलने पर नमूने को मिस्ब्रांड घोषित किया गया है। दुकानदार के अलावा निर्मात सिमला द बालाजी स्पेशल फ्लेवर बी-21 इंडस्ट्रियल एरिया अमौसी लखनऊ को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा कालीमिर्च का नमूना फेल होने पर रघुवीरगंज बाजार हरचंदपुर निवासी राजेंद्र साहू को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

जांच में सरसों के तेल का नमूना फेल होने पर रानीखेड़ा लालगंज निवासी अमित कुमार व शिव विहार भोजपुर निवासी नीरज शुक्ला, बादशाह नमकीन के नमूने पर सिविल लाइन निवासी विजय कुमार, रिफाइंड के नमूने पर भोजपुर निवासी अनिल कुमार, दूध का नमूना फेल होने पर सुशील कुमार व रामासांडा ऊंचाहार निवासी प्रिंस को नोटिस दिया गया है। तिल्ली रस्क का नमूना फेल होने पर रतापुर निवासी सुमित पांडेय व आदित्य पांडेय को नोटिस दिया गया है। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय ने बताया कि जांच में 10 नमूने फेल आए हैं। कायम पान मसाला के निर्माता समेत 12 लोगों को नोटिस दिया गया है। सभी एफएसओ को प्रक्रिया पूरी कराकर एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा करने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed