{"_id":"6a35aac8a488a761070bea56","slug":"10-new-drains-will-be-constructed-to-resolve-the-waterlogging-issue-in-indiranagar-colony-lucknow-news-c-13-lko1070-1790349-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंदिरानगर कॉलोनी का जलभराव दूर करने के लिए बनेंगे 10 नए नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंदिरानगर कॉलोनी का जलभराव दूर करने के लिए बनेंगे 10 नए नाले
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री ने बुधवार को किया था इलाके का निरीक्षण।
लखनऊ। फ्लाईओवर बनने के कारण इंदिरानगर इलाके में तीन साल से हो रहे जलभराव को पूरी तरह दूर करने के लिए कई वार्डों को जोड़ते हुए भूमिगत और आरसीसी नाले बनाए जाएंगे। इसको लेकर नगर निगम ने कार्ययोजना बनाई है। इस पर 63 करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च होगा।
पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशीपुलिया चौराहा होते हुए रिंग रोड तक आवागमन को आसान करने के लिए फ्लाईओवर बनाया गया। इससे इंदिरानगर इलाके में जल निकासी की व्यवस्था खराब हो गई है। नाले और नालियां टूट गई हैं। कई जगहों पर फ्लाईओवर के पिलर सीवर लाइन के ऊपर भी बन गए हैं। इससे सीवर की समस्या भी खड़ी हो गई है। यह बारिश के दौरान और गहरा जाती है। ऐसे में जलभराव की समस्या खूब होती है।
तीन दिन पहले नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इलाके का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब नगर निगम ने कहां पर कितना लंबा नाला बनाना है, इसकी रिपोर्ट बनाई है।
विज्ञापन
यहां बनाए जाएंगे नाले
0 मुंशीपुलिया चौराहे से कुकरैल नदी तक भूमिगत नाला
0 पावर हाउस चौराहे से मुंशीपुलिया चौराहा तक आरसीसी नाला
0 द्वारिकापुरी चौराहे से पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुए गाजीपुर थाने तक आरसीसी नाला
0 रिंग रोड पर विजय पैराडाइज से विन पैलेस तक आरसीसी नाला
0 इंदिरानगर सेक्टर-10 चौराहे से मुंशीपुलिया चौराहे तक आरसीसी नाला
0 इंदिरानगर सेक्टर-14 में मकान नंबर 898 से माही मेडिकल स्टोर तक आरसीसी नाला
0 कंचना बिहारी पर रिंग रोड से कामाख्या स्कूल मोड़ तक भूमिगत नाला
0 शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड में सरीफा बाग से चौराहे से अलीगंज स्कूल होते हुए भुईयन देवी मंदिर मोड़ तक भूमिगत नाला
0 निशातगंज चौराहे से बैरल नंबर 10 तक नाला निर्माण
0 गोमतीनगर में कर्पूरी ठाकुर चौराहे से पत्रकारपुरम चौराहे तक आरसीसी नाला
-- --
Iइंदिरानगर में फ्लाईओवर बनने से कई जगहों पर पहले से बने नाले-नालियां खराब हो गई हैं। इससे जलभराव हो रहा है। उसे दूर करने के लिए अब कार्ययोजना बनाई गई है। बजट की मांग अवस्थापना निधि या शासन से की जाएगी। बजट की स्वीकृति मिलने पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।I
I- महेश वर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगमI